फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   attack on ex bjp mla amrita meghwal in jaipur, stone pelted after car chase

जयपुर: भाजपा विधायक रहीं अमृता मेघवाल पर बदमाशों ने किया हमला, कार का पीछा कर किया पथराव

Sun, 07 Nov 2021 01:02 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sun, 07 Nov 2021 01:02 PM IST
सार

बाइक पर सवार युवकों ने अमृता मेघवाल की गाड़ी का पीछा किया। ट्रांसपोर्ट नगर पुलिया पर कार के नजदीक आकर बदमाशों ने पत्थर भी फेंके, जिससे कार का शीशा टूट गया और आगे सीट पर बैठी अमृता के कान में चोट भी आई। 

विज्ञापन
attack on ex bjp mla amrita meghwal in jaipur, stone pelted after car chase
अमृता मेघवाल

विस्तार

जयपुर में शनिवार देर शाम जालौर से भाजपा की विधायक रहीं अमृता मेघवाल पर कुछ बदमाशों ने हमला कर दिया। बाइक पर सवार युवकों ने अमृता मेघवाल की गाड़ी का पीछा किया। ट्रांसपोर्ट नगर पुलिया पर कार के नजदीक आकर बदमाशों ने पत्थर भी फेंके जिससे कार का शीशा टूट गया और आगे सीट पर बैठी अमृता के कान में चोट भी आई। 

विज्ञापन


अमृता ने थाने में दर्ज करवाई लिखित शिकायत 
वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक सवार बदमाश भाग निकले। इसके बाद अमृता मेघवाल सीधे ट्रांसपोर्ट नगर थाने पहुंचीं। थाना प्रभारी से शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने कुछ संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर उन्हें थाने लाया गया। अमृता मेघवाल ने कहा कि ये वे लड़के नहीं हैं, जिन्होंने उनका पीछा कर पत्थर फेंके थे। अमृता मेघवाल ने थाने में लिखित शिकायत भी दर्ज करवाई है।
विज्ञापन


अमृता अपने परिवार के साथ शनिवार को जयपुर आई थीं
जानकारी के अनुसार, अमृता अपने परिवार के साथ शनिवार को जयपुर आई थीं। वह आमेर में दिल्ली हाईवे पर स्थित बॉयोलोजिकल पार्क में घूमने गई थीं। यहां तीन-चार युवक बदमाशी कर रहे थे। अमृता ने उनको टोका तो झगड़ा करने पर उतारू हो गए। अमृता मेघवाल का कहना था कि इसके बाद वो वहां से लौटकर सिटी के लिए रवाना हो गईं। लेकिन बदमाशों ने उनकी गाड़ी का पीछा किया और पथराव किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed