Rajasthan Political Crisis: सीएम गहलोत बोले- 'गुणा-भाग होकर होती है राजनीति, जो होता है, वह दिखता नहीं'
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के इस बयान से राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है। उनके इस बयान को उनके हार नहीं मानने से जोड़कर देखा जा रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर मचा राजस्थान में सियासी बवाल कुछ दिनों तक शांत हो गया था। अब मुख्यमंत्री अशोक गहलोत लगातार पायलट गुट पर निशाना साध रहे हैं। एक बार फिर अशोक गहलोत ने राजस्थान में चल रही सियासत पर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि राजनीति में गुणा-भाग होता है। गुणा-भाग होकर राजनीति होती है। राजनीति में जो होता है, वह दिखता नहीं। जो दिखता है, वह होता नहीं।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मुख्यमंत्री गहलोत ने सोमवार को जयपुर में सीएमआर में इन्वेस्ट राजस्थान समिट-2022 को लेकर प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैंने कहा था कि मैं चाहे कहीं पर भी रहूं लेकिन अंतिम सांस तक राजस्थान, जोधपुर और महामंदिर की सेवा करता रहूंगा। उसके मायने निकाले गए कि मैं अंतिम सांस तक राजस्थान, जोधपुर की सेवा करता रहूंगा। कहीं पर भी रहकर सेवा करने के अलग मायने होते हैं। दोनों बातों में फर्क होता है।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बयान का मतलब निकाला जा रहा है कि मुख्यमंत्री बदलने की चर्चा के गहलोत ने हार मानने से इनकार कर दिया है। इसके साथ ही वे इशारों-इशारों में पायलट खेमे पर भी निशाना साध रहे हैं। वहीं गहलोत ने वसुंधरा सरकार पर भी जमकर जुबानी हमला बोला। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार में मंत्रियों को तक नहीं छोड़ा गया। पिछले 10 सालों में अफसरों में माहौल ऐसा बन गया कि कहीं प्रो-एक्टिव होकर काम किया तो कहीं आरोप नहीं लग जाएं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.