{"_id":"6335594ec12a6957686e9a7e","slug":"ashok-gehlot-minister-govindram-meghwal-threat-attack-on-sachin-pilot","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Political: गहलोत के मंत्री की धमकी, कहा- विरोधी कैंप से सीएम बना तो सभी विधायक दे देंगे इस्तीफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Political: गहलोत के मंत्री की धमकी, कहा- विरोधी कैंप से सीएम बना तो सभी विधायक दे देंगे इस्तीफा
Thu, 29 Sep 2022 02:27 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 29 Sep 2022 02:27 PM IST
सार
सोनिया गांधी से मुलाकात के बीच अशोक गहलोत खेमे के विधायक ने खुलकर धमकी दी है। गोविंद राम मेघवाल ने कहा, अगर किसी और खेमे से सीएम बनाया गया, तो हम सभी विधायक इस्तीफा दे देंगे। हम मध्यावधि चुनाव के लिए भी तैयार हैं।
विज्ञापन
गोविंद राम मेघवाल
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान में कांग्रेस हाईकमान संकट को खत्म करने के लिए जितने प्रयास कर रहा है, उतनी ही समस्याएं बढ़ती दिख रही हैं। एक तरफ सोनिया गांधी से दिल्ली में अशोक गहलोत की मीटिंग चल रही है तो वहीं जयपुर में हलचल तेज हो गई है।
विज्ञापन
अशोक गहलोत गुट के विधायक गोविंद राम मेघवाल ने अब धमकी दी है कि यदि दूसरे गुट के नेता को सीएम बनाया गया तो हम सभी विधायक इस्तीफा दे देंगे। उन्होंने इशारों में सचिन पायलट पर हमला बोलते हुए कहा, ऐसा पहली बार हुआ था। जब पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रहे शख्स ने दूसरे दल के साथ मिलकर सरकार बनाने की कोशिश की थी।
विज्ञापन
बता दें कि अशोक गहलोत 10 जनपथ पहुंच गए हैं। वे यहां सोनिया गांधी से मुलाकात करेंगे। केसी वेणुगोपाल भी 10 जनपथ पहुंचे हैं। अशोक गहलोत के बाद सचिन पायलट भी सोनिया गांधी से आज मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन
'पायलट को मुख्यमंत्री नहीं बनने देंगे'
गहलोत सरकार के चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा ने एक बार फिर सचिन पायलट पर हमला बोला है। उन्होंने कहा, जो व्यक्ति बीजेपी और अमित शाह के ऑफिस एवं घर में जाकर बैठा हो, जिसके पास हरियाणा पुलिस का पहरा रहा हो। हम उसको सीएम बर्दाश्त नहीं कर सकते। जनता हमको छोड़ेगी नहीं और हम अगला चुनाव नहीं जीत सकेंगे।
उन्होंने कहा, सचिन पायलट को मुख्यमंत्री बनाया तो पंजाब जैसे हालात हो जाएंगे। ऐसे मुख्यमंत्री से अच्छा है कि हम एक साल पहले चुनाव लड़ लें। उन्होंने कहा, इस्तीफा देकर एक साल पहले चुनाव लड़ना मंजूर है, लेकिन जिस व्यक्ति की अमित शाह ने पैरवी की हो, उसको मुख्यमंत्री के रूप में स्वीकार नहीं करेंगे।