Rajasthan: चांदना ने सचिन पायलट पर बोला जुबानी हमला, कहा-उनके समर्थक दो साल से सोशल मीडिया पर गाली दे रहे हैं
जूता कांड के बाद भड़के अशोक चांदना ने एक बार फिर सचिन पायलट पर जमकर आरोप लगाए है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि पायलट समर्थक उन्हें गाली देते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जूते फेंकने के कांड के बाद खेल मंत्री अशोक चांदना लगातार सचिन पायलट पर लगातार जुबानी हमला बोल रहे हैं। एक बार फिर चांदना ने ट्वीट के जरिए पायलट पर सीधे हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि सचिन पायलट के समर्थक मुझे दो साल से सोशल मीडिया पर गाली दे रहे थे।
चांदना ने कहा कि 10-15 दिन पहले गुर्जर सभा के दौरान सचिन पायलट समर्थित विधायक ने कहा था कि जो गुर्जर पायलट का साथ छोड़ कर गए थे, वो गद्दार हैं। समाज उन्हें सबक सिखाएगी। इससे पहले जूते फेंकवाने पर अशोक चांदना ने ट्वीट करते हुए कहा था कि मुझ पर जूता फेंकवाकर सचिन पायलट यदि मुख्यमंत्री बन सकें तो जल्दी बन जाएं क्योंकि आज मेरा लड़ने का मन नहीं है। जिस दिन मैं लड़ने पर आ गया, तो फिर एक ही बचेगा और यह मैं चाहता नहीं।
अशोक चांदना के आरोपों पर सचिन पायलट ने कोई जवाब नहीं दिया लेकिन उनकी पत्नी सारा पायलट ने इशारों-इशारों में कई बातें कह दी। सारा ने ट्वीट कर लिखा- कितने नादान हैं ये जुगनू, कहते हैं सूरज को उगने नहीं देंगे।