{"_id":"59a138514f1c1b442f8b4675","slug":"amonium-gas-leaked-in-a-factory-in-kota-student-of-nearby-hostel-felt-unconscious","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबाड़ फैक्ट्री से निकली गैस, हॉस्टल के एक दर्जन छात्र बेहोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबाड़ फैक्ट्री से निकली गैस, हॉस्टल के एक दर्जन छात्र बेहोश
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 26 Aug 2017 02:37 PM IST
विज्ञापन
इनसैट में गैस रिसाव के कारण बेहोश हुआ एक छात्र और फैक्ट्री में रखे अमोनिया के सिलेंडर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक कबाड़ फैक्ट्री में आज अमोनिया गैस के रिसाव होने के कारण पास ही हॉस्टल में रहने वाले दर्जनभर छात्र इसकी चपेट में आ गए।
जानकारी के अनुसार कोटा के झालावाड़ रोड पर औद्योगिक क्षेत्र में आज कबाड़ फैक्ट्री में अमोनिया गैस का रिसाव हो गया जिससे करीब एक दर्जन से ज्यादा कोचिंग छात्र अचेत हो गए। सभी को तत्काल तलवंडी के निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर है।
सभी कोचिंग स्टूडेंट्स फैक्ट्री के पास ही मौजूद हाॅस्टल में रहते है। अचानक हुए रिसाव से इलाके में अफरा तफरी मच गई और फैक्ट्री के पास मौजूद हाॅस्टल में भी हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद निगम की रेस्क्यू टीम और जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने फिलहाल फैक्ट्री संचालक को हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है कि अमोनिया गैस से भरे सिलेंडर का मुंह चाबी से खोला जा रहा था कि तभी चाबी से मुंह खोलते वक्त वे टूट गई जिसके कारण सिलेंडर से गैस का रिसाव होने लगा। बताया गया है कि घटना के समय फैक्ट्री में वेल्डिंग कटर से लोहा भी काटा जा रहा था जिससे कि एक बड़ा हादसा भी हो सकता है।