फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   alwar cow smuggling case police reveal the identity of smuggler

एक रात में पुलिस पर तीन बार फायरिंग, लेकिन अंत में ढेर हुआ नूंह का यह गो-तस्कर

Thu, 07 Dec 2017 03:14 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 07 Dec 2017 03:14 PM IST
विज्ञापन
alwar cow smuggling case police reveal the identity of smuggler
crime scene
पुलिस मुठभेड़ में मारे गए गो-तस्कर की पहचान पुलिस ने कर ली है। सनसनीखेज घटना के तहत गो-तस्करों ने पुलिस पर तीन बार फायरिंग की थी।
विज्ञापन


राजस्थान-हरियाणा के बर्डर पर गो-तस्करी की घटनाएं पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई हैं। वहीं अब गो-तस्कर की ओर से पुलिस पर होने वाली फायरिंग की घटना भी आम हो गई हैं। बीती रात अलवर शहर में पुलिस और गो-तस्करों के बीच हुई मुठभेड़ में मारा गया गो-तस्कर हरियाणा के नूंह जिले का निवासी तालीम है। गो-तस्करों ने तीन जगह बेरिकेड्स तोड़ते हुए एक नहीं तीन बार पुलिस पर फायरिंग की थी।

हालांकि पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक गो-तस्कर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चार-पांच गो-तस्कर फरार हो गए। लेकिन अलवर शहर में इस फायरिंग की घटना ने लोगों को भयभीत कर दिया है।
विज्ञापन

उमर भी मारा गया था फायरिंग में

alwar cow smuggling case police reveal the identity of smuggler
फाइल फोटो।

पुलिस ने उसके पास से एक देसी रिवॉल्वर भी बरामद की है। तालीम के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई। अलवर पुलिस अधीक्षक राहुल प्रकाश ने बताया कि जैसे ही तालीम के परिजन अलवर आएंगे उसका पोस्टमार्टम कराया जाएगा। वहीं फरार गो-तस्करों की तलाश के लिए पुलिस की टीमें गठित की गई।


गौरतलब है कि बीते कुछ माह से अलवर जिले में गो-तस्करी की वारदातों में इजाफा हुआ। बीते माह अलवर के रामगढ़ में कथित गो-रक्षकों की फायरिंग में गो-तस्कर उमर खान मारा गया था। जबकि कुछ दिन पूर्व अलवर शहर में ही गो-तस्करों ने भागने के प्रयास में एक पुलिस अधिकारी के वाहन को टक्कर मार दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed