फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   After Indore Ajmer Video of youth beating viral crowd seen saying go to Pakistan

इंदौर के बाद अजमेर : युवक से मारपीट का वीडियो वायरल, 'पाकिस्तान चले जाओ' बोलते हुए दिखी भीड़ 

Tue, 24 Aug 2021 10:38 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Tue, 24 Aug 2021 10:38 AM IST
सार

अजमेर की घटना 20 अगस्त की है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को हिरासत में लिया था, जिसके बाद उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया। पीड़ित युवक का अभी तक पता नहीं लग पाया है। 

विज्ञापन
After Indore Ajmer Video of youth beating viral crowd seen saying go to Pakistan
राजस्थान पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंदौर में चूड़ी विक्रेता का वीडियो वायरल होने के बाद राजस्थान के अजमेर से  एक और वीडियो सामने आया है। इसमें कुछ लोग एक युवक की पिटाई कर रहे हैं और उससे पाकिस्तान जाने के लिए कह रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस भी सक्रिय हो गई है। पुलिस का कहना है कि यह वीडियो 20 अगस्त का है, इसमें पांच लोगों को हिरासत में लिया गया था।  

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, घटना रामगंज थाना क्षेत्र के सुभाष नगर की है। सर्किल ऑफिसर मुकेश कुमार सोनी ने बताया कि यह वीडियो 20 अगस्त को वायरल हुआ था, जिसके बाद हमने मामले की जांच की। जांच में सामने आया कि पीड़ित युवक राजस्थान का रहने वाला नहीं था, वह किसी और राज्य से यहां आया था। 
विज्ञापन

यहां कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट की। वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक को कई लोग घेर कर खड़े हैं, उसमें से एक उससे पाकिस्तान जाने के लिए कह रहा है। मुकेश कुमार सोनी ने बताया कि घटना के बाद पांच लोगों को हिरासत में लिया गया था, जिन्हें अगले ही दिन मजिस्ट्रेट के सामने पेश कर दिया गया था, जहां से उन्हें जमानत मिल गई। उन्होंने कहा कि पीड़ित का पता अभी तक नहीं लग पाया है, जिस कारण एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। क्योंकि, पूरे देश से अजमेर शरीफ दरगाह पर लोग आते हैं। सूत्रों से पता चला है कि युवक उत्तर प्रदेश का रहने वाला हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉस्टेबल गजेंद्र ने बताया कि जिन लोगों को हिरासत में लिया गया था, उनके नाम ललित शर्मा, सुरेंद्र, तेजपाल, रोहित शर्मा व शैलेंद्र थे। पुलिस का कहना है कि पांचों के खिलाफ सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed