{"_id":"6212ac7c0c9f4820b66bb40e","slug":"accused-arrested-in-molestation-case-committed-suicide-in-police-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: छेड़छाड़ के मामले में गिरफ्तार आरोपी ने थाने में की खुदकुशी, सात महीने पहले हुई थी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: छेड़छाड़ के मामले में गिरफ्तार आरोपी ने थाने में की खुदकुशी, सात महीने पहले हुई थी शादी
Mon, 21 Feb 2022 02:33 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, जयपुर।
एजेंसी, जयपुर।
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 21 Feb 2022 02:33 AM IST
सार
सात महीने पहले ही आरोपी की शादी हुई थी। पुलिस ने बताया कि मजिस्ट्रेट मामले की जांच कर रहे हैं। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर....
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
जयपुर के जवाहर सर्किल थाना क्षेत्र में 10 वर्षीय लड़की के साथ छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार आरोपी ने रविवार को थाने में कथित रूप से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अविनाश कुमार शर्मा ने बताया, 18 फरवरी को पॉक्सो कानून के तहत आरोपी अंकित गुप्ता (32) को गिरफ्तार किया गया था।
उन्होंने बताया, अलग-अलग थानों में आरोपी के खिलाफ पॉक्सो के तीन मामले दर्ज हैं। सात महीने पहले ही आरोपी की शादी हुई थी। पुलिस ने बताया कि मजिस्ट्रेट मामले की जांच कर रहे हैं। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन