{"_id":"59ae481c4f1c1b77078b45ef","slug":"aap-protested-in-a-different-way-against-potholes-in-udaipur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"टूटी-फूटी व ऊबड़-खाबड़ सड़कों पर लगा दीं गृहमंत्री की तख्तियां, देखें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टूटी-फूटी व ऊबड़-खाबड़ सड़कों पर लगा दीं गृहमंत्री की तख्तियां, देखें
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 05 Sep 2017 01:31 PM IST
विज्ञापन
सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यहां नई सड़कें बनते ही उनका नामकरण किसी महान व्यक्तित्व या राजनेता के नाम से किया जाता है, लेकिन एक जगह एेसी भी है जहां टूटी-फूटी व ऊबड़-खाबड़ सड़कों के नामकरण गृहमंत्री, मेयर सहित विभिन्न हस्तियों के नाम कर दिए गए हैं। यहां उनके नामों की बकायदा तख्तियां लगी हुई हैं।
बारिश के दौरान टूटी सड़कों को गड्ढों से परेशान जनता ने अब विरोध की नई नीति को अपनाया है। झीलों की नगरी उदयपुर में अपनी राजनीतिक साख बनाने का प्रयास कर रही आम आदमी पार्टी के साथ स्थानीय लोगों ने शहर की सड़कों पर पड़े गड्ढों के विरोध में अजीबो-गरीब अभियान चलाया।
पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर बने गड्ढों का नामकरण राजनीतिज्ञों के नाम पर रखना शुरू कर दिया है। शहर के प्रमुख सड़कों पर बने गड्ढों पर गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया, नगर निगम के महापौर चंद्र सिंह कोठारी, यूआईटी अध्यक्ष रविंद्र श्रीमाली के नाम की तख्तियां लगा दी है।

'आप' पर बिफरे मेयर और ये बोले....
डेमो इमेज
सवीना कृषि सब्जी मंडी, सोभागपुरा मार्ग, अशोकनगर की सड़कों के गड्ढों को भरने की मांग को लेकर इनका नामकरण गृहमंत्री गुलाबचन्द कटारिया के नाम पर गुलाब विला किया गया। वहीं महापौर चन्द्रसिंह कोठारी के नाम पर चन्द्र विला एवं नगर न्यास अध्यक्ष के नाम पर रवि विला किया गया।
इधर निगम के महापौर चंद्रसिंह कोठारी आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर बुरी तरह से बिफर पड़े और कहा कि नामकरण करने वालों को जरा भी जानकारी होती तो वे ऐसी हरकत नहीं करते। बारिश के दौरान सड़कों पर गड्ढे हो जाते हैं। इनकी मरम्मत बारिश समाप्त हो जाने के बाद करवाई जाती है।