टीचर्स डे पर स्कूल शिक्षिका की इस शर्मनाक हरकत से सन्न रह गए परिजन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीचर्स डे के मौके पर मंगलवार को स्कूलों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। वहीं जोधपुर में एक निजी स्कूल शिक्षिका की मनमानी ने शिक्षकों के तौर-तरीकों पर भी सवाल खड़े कर दिए।
अनुशासन के नाम पर हो रही मनमानी चिंता का कारण बन गई है। कभी फीस तो कभी यूनिफॉर्म को लेकर निजी स्कूल परिजनों को परेशान करते है। लेकिन राजस्थान के जोधपुर शहर में एक निजी स्कूल संचालक ने शर्म की सारी हदें पार कर दी। दरअसल मामला महावीर बाल निकेतन स्कूल से जुड़ा है।
यहां स्कूल संचालक और एक टीचर ने अनुशासन का हवाला देते हुए तीन बच्चियों की चोटी ही काट डाली। जानकारी के अनुसार स्कूल संचालक जगदीश पूनिया की सहमति से शिक्षिका पूनम पंवार ने तीन बच्चियों की चोटी लगभग तीन-चार इंच काट दी।
रो रही थी बच्चियां, नहीं पसीजा दिल
बाल काटने से पहले तीनों बच्चियों को धमकाया भी गया कि यदि भविष्य में वह दो चोटी बनाकर नहीं आएंगी, तो उनके पूरे बाल काट दिए जाएंगे। इस दौरान जब शिक्षिका पूनम पंवार बच्चियों की स्कूल में चोटी काट रही थी, तब तीन बच्चियां रोती-बिलखती रही और माफी मांगती रही।
कलयुगी शिक्षिका का मन नहीं पसीजा। इसके बाद बच्चियां रोती हुई घर पहुंची और परिजनों को घटना से अवगत कराया। परिजन रात्रि को ही स्कूल संचालक और शिक्षिका के घर पहुंचे और नाराजगी दर्ज कराई। वहीं अब दोनों आरोपी इस मामले में माफी मांग रहे हैं।