{"_id":"5982a1fd4f1c1b62698b46b4","slug":"a-man-killed-the-girl-in-jodhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत पर कपड़े सुखाने गई लड़की की जान का दुश्मन बना पड़ौसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत पर कपड़े सुखाने गई लड़की की जान का दुश्मन बना पड़ौसी
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 03 Aug 2017 04:44 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के बीचोंबीच स्थित एक कॉलोनी में हुई लड़की की हत्या ने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए है। घटना बांसवाड़ा की अगरपुर कॉलोनी की है।
विज्ञापन
दरअसल कॉलोनी में रहने वाली 18 वर्षीय वैशाली दोपहर को अपने घर की छत पर कपड़े सुखाने गई थी। लेकिन तभी उसक पड़ौस में रहने वाला युवक जगदीश छत पर आ गया। आरोपी के हाथ में धारधार हथियार था। इससे उसने वैशाली पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार आरोपी ने वैशाली पर कई वार किए। इस दौरान वैशाली की चीख पुकार सुनकर उसके पिता पिंकेश व पड़ौसी छत की ओर भागे। इसके बाद लहुलुहान वैशाली को अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार आरोपी जगदीश के साथ एक अन्य युवक भी आया था। लेकिन अभी तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच प्रारंभ कर दी गई है।