फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   a handicap cut his hair for unique protest in kota

डेंगू पर सियासत से दिव्यांग हुआ आहत, मुंडवा दिए अपने बाल

Fri, 03 Nov 2017 04:49 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 03 Nov 2017 04:49 PM IST
विज्ञापन
a handicap cut his hair for unique protest in kota
मुंडन करवाता हुआ युवक - फोटो : अमर उजाला
डेंगू अपने पैर पसार रहा है। एक के बाद एक मौतें हो रही है और सियासी बयानबाजी भी नहीं रुक रही है। इन सब से एक दिव्यांग युवक इतना आहत हुआ कि उसने अपना सिर ही मुंडवा दिया।
विज्ञापन


दरअसल कोटा में डेंगू पर हो रही सियासत के बीच एक दिव्यांग इतना आहत हुआ कि आज उसने कलेक्ट्रेट पर पहुंचकर अपना सिर ही मुंडवा लिया। कोटा में डेंगू का सबसे ज्यादा इफेक्ट डीसीएम और प्रेम नगर इलाके में देखा जा रहा है, उसी क्षेत्र का रहने वाला एक दिव्यांग स्थानीय लोगों के साथ कलेक्ट्रेट पर पहुंचा और विरोध स्वरूप मुंडन करवाया।
विज्ञापन


दिव्यांग और उसके साथ आए लोगों कहना था कि कोटा में दर्जनों की तादाद में डेंगू रोग से मौतें हो गई, लेकिन चिकित्सा मंत्री है कि सिर्फ चार मौतें बताकर मामले से पल्ला झाड़ रहे है। जबकि  भाजपा विधायक खुद गलत आंकड़ों की बात मंत्री को बता चुके है। हरीश विजयवर्गीय नाम के इस दिव्यांग कहना था कि वह चिकित्सा महकमे को बताना चाहता है कि उनका सिस्टम भी उसकी तरह दिव्यांग हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed