फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   a contractor tried to took his life after a family dispute

अजमेर: ठेकेदार ने फांसी लगाकर किया खुदकुशी का प्रयास

Mon, 19 Jun 2017 07:23 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 19 Jun 2017 07:23 PM IST
विज्ञापन
a contractor tried to took his life after a family dispute
दंपत्ति ने की खुदकुशी, वीडियो रिकॉर्ड कर बताई आत्महत्या की वजह - फोटो : erlc.com
अजमेर शहर के प्रतिष्ठित ठेकेदार अनूप गोयल ने विजयलक्ष्मी पार्क में संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगा ली। परिजनों ने आनन फानन में उसे जेएलएन अस्पताल पहुंचाया जहां उसका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार ठेकेदार गृह क्लेश के चलते फांसी लगाने की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन


कोतवाली थानाधिकारी बनवारी लाल मीणा ने बताया कि ठेकेदार अनूप गोयल ने देर रात विजयलक्ष्मी पार्क स्थित कमरे में जाकर फांसी लगा ली। अनूप की पत्नी अचानक वहां पहुंच गई और उसने अन्य परिजनों को इसकी जानकारी दी। परिजनों ने अनूप को तुरंत फांसी के फंदे से उतारकर जेएलएन अस्पताल पहुंचाया जहां उसे इलाज दिया गया। 
विज्ञापन


अनूप के फांसी लगाने की खबर मिलते ही शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी, महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री अनिता भदेल, महापौर धर्मेन्द्र गहलोत, पूर्व भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नीरज जैन सहित कई लोगों ने अस्पताल पहुंचकर कुश्लक्षेम जानी और चिकित्साधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। बताया जा रहा है कि गृह क्लेश से अनूप पिछले कई दिनों से डिप्रेशन में चल रहा था और इससे व्यथित होकर ही उसने यह कदम उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed