{"_id":"5954796c4f1c1b14238b4873","slug":"a-brother-sister-drown-in-pond-near-jodhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकरियां चराने गए भाई-बहिन की तलाब में डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकरियां चराने गए भाई-बहिन की तलाब में डूबने से मौत
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 29 Jun 2017 09:22 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो।
अपनी बकरियों को चराने निकले भाई-बहिन के शव जब गांव पहुंचे तो पूरे गांव में हाहाकार मच गया। मासूमों के शव देखकर सभी की आखें नम थी। घटना जोधपुर के ओसियां क्षेत्र की है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार सुबह भवानी सिंह व उसकी बहिन बकरियों को चराने निकले थे। गांव के ही निकट बने तालाब के किनारे जब वह बकरियों को चरा रहे थे तभी दोनों का पांव फिसल गया। जिसके बाद दोनों तालाब में डूब गए।
विज्ञापन
वक्त रहते मदद नहीं मिलने के कारण कुछ ही मिनटों में उनकी मौत हो गई। आसपास के लोग जब तक उनकी चीख—पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे तब तक दोनों डूब चुके थे। घटना की जानकारी पुलिस व प्रशासन को दी गई।
विज्ञापन
इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को बाहर निकाला गया जब तक उनकी मौत हो चुकी थी। वहीं मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। पुलिस ने मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।