{"_id":"5df4ff3d8ebc3e87e75c0eb5","slug":"a-10-year-old-girl-murdered-her-classmate","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान : पेन छीनने के विवाद में 10 साल की लड़की ने की 12 वर्षीय सहपाठी छात्रा की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान : पेन छीनने के विवाद में 10 साल की लड़की ने की 12 वर्षीय सहपाठी छात्रा की हत्या
Sat, 14 Dec 2019 10:41 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: Trainee Trainee
Updated Sat, 14 Dec 2019 10:41 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
जयपुर पुलिस ने 12 साल की छात्रा की हत्या के आरोप में उसकी ही कक्षा की एक छात्रा को गिरफ्तार किया है, जिसकी उम्र दस साल है। इस मामले में आरोपी के अभिभावकों को भी साक्ष्य मिटाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
जयपुर के पास चाकसू के बडली गांव की एक बच्ची बुधवार को लापता हो गयी थी। अगले दिन उसका शव गांव में ही सुनसान जगह पर निर्माणाधीन स्कूल के पास झाड़ियों में मिला था।
पुलिस का कहना है कि बीते बुधवार को कक्षा में पेन छीनने को लेकर दो छात्राओं में विवाद हुआ था। बाद में छात्रा आरोपी सहपाठी के घर पहुंची जहां उनमें झगड़ा हो गया। आरोपी ने सरिये से छात्रा के सिर, पसलियों व पेट पर हमला कर दिया। इसमें छात्रा की मौत हो गयी।
विज्ञापन
चाकसू के थाना प्रभारी बृजमोहन कविया ने बताया कि घटना के समय आरोपी के घरवाले बाहर गए हुए थे। आरोपी छात्रा ने अपनी मां रामघणी के घर आने पर उसे सारी बात बताई। साक्ष्य मिटाने के लिए दोनों ने शव को बोरे में बांधकर तालाब में फेंक दिया। रात को रामघणी ने यह घटना अपने पति कैलाश को बताई तो उन्होंने शव को निकालकर पास की झाड़ियों में फेंक दिया। पुलिस ने तीनों को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। मामले की जांच जारी है।