{"_id":"599d25e34f1c1b73568b47f8","slug":"7-trains-diverted-due-to-derailment-of-kaifiyat-express","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कैफियत हादसा: राजस्थान से ये 7 ट्रेनें प्रभावित, जाएंगी इस रूट से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैफियत हादसा: राजस्थान से ये 7 ट्रेनें प्रभावित, जाएंगी इस रूट से
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 23 Aug 2017 12:31 PM IST
विज्ञापन
kaifiyat express
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के औरेया में हुए रेल हादसे के कारण दिल्ली-हावड़ा रुट बुरी तरह से प्रभावित हो चुका है।
इस रुट पर चलने वाली करीब 12 ट्रेनों को कैंसिल किया गया है, जबकि 51 से ज्यादा ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जा रहा है। कल देर रात उत्तर मध्य रेलवे के कानपुर-टुंडला रेलखंड के बीच गाड़ी संख्या 12225, आजमगढ़-दिल्ली कैफियत एक्सप्रेस के एक डंपर से टकरा जाने के बाद कई डिब्बे पटरी से उतर गए जिसके कारण इस लाइन पर पटरियों को भी काफी नुकसान पहुंचा है।
इस रुट पर राजस्थान से चलने वाली करीब 7 गाड़ियां प्रभावित हुई हैं जिन्हें परिवर्तित मार्ग से चलाया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी तरुण जैन ने बताया कि उत्तर प्रदेश होते हुए बिहार और पश्चिम बंगाल की तरफ जाने और आने वाली गाड़ियों को झांसी आगरा रुट से चलाया जा रहा है।
वहीं बनारस,लखनउ और इलाहाबाद जाने वाली गाड़ियों को फरुखाबाद के रास्ते चलाया जाएगा।

ये ट्रेनें, जिनका बदला गया है रूट
कैफियत एक्सप्रेस
- फोटो : self
1.कल इलाहाबाद से चली गाड़ी संख्या 12403, इलाहाबाद-जयपुर एक्सप्रेस,परिवर्तित मार्ग वाया कानपुर-भीमसेन-झांसी-आगरा संचालित होगी।
2.कल वाराणसी से चली गाड़ी संख्या 14863, वाराणसी-जोधपुर मरुधर एक्सप्रेस को परिवर्तित मार्ग वाया कानपुर-कानपुर अनवरगंज-फरूकाबाद-कासगंज-मथुरा-अछनेरा के रास्ते चलाया जा रहा है।
3.ऐसे ही हावड़ा से श्रीगंगानगर की ओर आने वाली गाड़ी संख्या 13007, हावड़ा-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस को परिवर्तित मार्ग वाया विन्धयाचल-चेओकी-मनिकपुर-झांसी-आगरा होते हुए चलाया जा रहा है।
4.हिसार से गोरखपुर की ओर जाने वाली गाड़ी संख्या 12556, हिसार-गोरखपुर को परिवर्तित मार्ग वाया टुंडला-आगरा-झांसी-कानपुर के रास्ते चलाया जा रहा है।
5. जोधपुर से हावड़ा की ओर जाने वाली गाड़ी संख्या 12308, जोधपुर/बीकानेर-हावड़ा एक्सप्रेस को परिवर्तित मार्ग वाया मथुरा जं.-कासगंज-फरूखाबाद-कानपुर के रास्ते चलाया जा रहा है।
6.ऐसे ही हावड़ा से चलकर जोधपुर आने वाली गाड़ी संख्या 12307, हावड़ा-जोधपुर-बीकानेर को परिवर्तित मार्ग वाया कानपुर-झांसी-आगरा कैंट संचालित किया जा रहा है।
7. श्रीगंगानगर से चली गाड़ी संख्या 13008, श्रीगंगानगर-हावड़ा एक्सप्रेस को आज परिवर्तित मार्ग वाया आगरा कैन्ट-झांसी-मनिकपुर-मुगलसराय के रास्ते संचालित किया जा रहा है।