फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   5th gold for India Krishna Nagar from Jaipur brought golden success in Paralympics CM Gehlot said We are so very proud

जयपुर: कृष्णा नागर ने बैडमिंटन में दिलाया गोल्ड, कोच बोले- शिक्षक दिवस पर इससे अच्छा तोहफा नहीं मिल सकता

Sun, 05 Sep 2021 10:26 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sun, 05 Sep 2021 10:26 AM IST
सार

जयपुर के रहने वाले कृष्णा नागर ने पैरालंपिक में गोल्ड जीतकर इतिहास रच दिया है। एसएल-6 क्लास फाइनल में कृष्णा नागर ने हांगकांग के चु मान केइ को 21-17, 16-21, 21-17 से हराया। 
 

विज्ञापन
5th gold for India Krishna Nagar from Jaipur brought golden success in Paralympics CM Gehlot said  We are so very proud
टोक्यो पैरालंपिक 2021 कृष्णा नागर - फोटो : twitter@ANI

विस्तार

शिक्षक दिवस के दिन जयपुर के रहने वाले कृष्णा नागर ने टोक्यो पैरालंपिक में गोल्ड जीतकर इतिहास रच दिया है। उन्होंने बैडमिंडन में हांगकांग के खिलाड़ी को हराकर यह सफलता हासिल की है। इस उपलब्धि के बाद उनके कोच यादवेंद्र का बयान आया है। यादवेंद्र ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत करते हुए कहा कि मेरे लिए शिक्षक दिवस का इससे बड़ा तोहफा कुछ और नहीं हो सकता। मैं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और राज्य के खेल मंत्री को धन्यवाद कहना चाहूंगा। उन्होंने हमें प्रोत्साहित किया और काफी सहयोग किया। 

विज्ञापन


राष्ट्रपति बोले- ऐतिहासिक प्रदर्शन 
कृष्णा नागर की जीत पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट कर बधाई दी है। राष्ट्रपति ने लिखा है कि कृष्णा नागर का ऐतिहासिक प्रदर्शन। आपने स्वर्ण पदक जीतकर अपनी योग्यता को साबित किया और पैरालंपिक में तिरंगे का मान बढ़ाया है। लाखों भारतीयों के लिए आप प्रेरणा हैं, जीत की बधाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कृष्णा नागर की जीत पर ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है- टोक्यो पैरालंपिक में बैडमिंडन खिलाड़ियों का श्रेष्ठ प्रदर्शन देखकर खुश हूं। करोड़ों भारतीयों के चेहरे पर खुशी लाने के लिए यह असाधारण कदम है। स्वर्ण पदक जीतने के लिए आपको बधाई। 


मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी इस उपलब्धि पर खुशी जताई है। सीएम ने ट्वीट कर कहा कि यह खुशी की बात है कि राजस्थान के खिलाड़ी कृष्णा नागर ने बैडमिंटन में स्वर्ण पदक जीता है। इस उपलब्धि से हम सभी गौरवांवित हुए हैं। उन्हें बहुत-बहुत बधाई। 
 
उधर, कृष्णा नागर के पिता सुनील नागर से भी न्यूज एजेंस एएनआई ने बातचीत की। उन्होंने कहा कि हमारी खुशी को कोई ठिकाना नहीं है, देश के लिए यह गर्व की बात है कि उसने गोल्ड अपने नाम किया। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed