{"_id":"61d9da3c8f87d054f26a9e27","slug":"4108-new-cases-found-in-rajasthan-on-saturday","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरी लहर का खतरा: राजस्थान में बढ़ा कोरोना का ग्राफ, शनिवार को मिले 4108 नए मामले, 2 की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीसरी लहर का खतरा: राजस्थान में बढ़ा कोरोना का ग्राफ, शनिवार को मिले 4108 नए मामले, 2 की गई जान
Sun, 09 Jan 2022 12:08 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, जयपुर।
एजेंसी, जयपुर।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 09 Jan 2022 12:08 AM IST
सार
तमाम पाबंदियां, सख्ती,पूरे प्रशानिक अमले के सड़क पर उतरने के बाद भी निरंकुश होती संक्रमण की रफ्तार रुकने का नाम नहीं ले रही है और दूसरी तरफ लोगों की नादानी भी बढ़ती ही जा रही है।
विज्ञापन
मास्क पहने युवतियां
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान में करोना का आकड़ा निरंतर बढ़ता जा रहा है, पिछले 10 दिनों से मरीजों की संख्या में कोई कमी नजर नहीं आ रही है। राजस्थान में शनिवार को कोरोनावायरस के 4,108 नए मामले मिले और दो लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
राजधानी जयपुर 1866 मरीजों के साथ तीसरी लहर की तरफ तेजी से अग्रसर हो चुका है। जयपुर के अलावा जोधपुर, अलवर,अजमेर,उदयपुर, भरतपुर, बीकानेर, बाड़मेर, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, कोटा, सीकर, सवाईमाधोपुर, समेत अन्य जिले भी तेजी से करोना की चपेट में आते जा रहे हैं।
विज्ञापन
प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या 14166 हो चुकी है, तमाम पाबंदियां, सख्ती,पूरे प्रशानिक अमले के सड़क पर उतरने के बाद भी निरंकुश होती संक्रमण की रफ्तार रुकने का नाम नहीं ले रही है और दूसरी तरफ लोगों की नादानी भी बढ़ती ही जा रही है।
विज्ञापन
सड़कों पर ना मास्क, ना दूरी, और ना ही कोई चिंता नजर आ रही है, रफ्तार पर ब्रेक लगाने बहुत जरूरी है, अन्यथा संक्रमण बेकाबू हो सकता है और दूसरी लहर जैसे परिणाम सामने आ सकते है। राज्य में 8971 लोगों की जान अभी तक इस बीमारी से जा चुकी है।
जालोर इकलौता जिला है जहां कोई कोविड केस नहीं है। बुलेटिन में कहा गया है कि आधे से अधिक सक्रिय मामले राज्य की राजधानी जयपुर (7,545) में हैं, इसके बाद जोधपुर में 1,758 सक्रिय मामले हैं।