फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   4108 new corona cases found in Rajasthan on Saturday

तीसरी लहर का खतरा: राजस्थान में बढ़ा कोरोना का ग्राफ, शनिवार को मिले 4108 नए मामले, 2 की गई जान

Sun, 09 Jan 2022 12:08 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, जयपुर।
एजेंसी, जयपुर। Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 09 Jan 2022 12:08 AM IST
सार

तमाम पाबंदियां, सख्ती,पूरे प्रशानिक अमले के सड़क पर उतरने के बाद भी निरंकुश होती संक्रमण की रफ्तार रुकने का नाम नहीं ले रही है और दूसरी तरफ लोगों की नादानी भी बढ़ती ही जा रही है।

विज्ञापन
4108 new corona cases found in Rajasthan on Saturday
मास्क पहने युवतियां - फोटो : PTI

विस्तार

राजस्थान में करोना का आकड़ा निरंतर बढ़ता जा रहा है, पिछले 10 दिनों से मरीजों की संख्या में कोई कमी नजर नहीं आ रही है। राजस्थान में शनिवार को कोरोनावायरस के 4,108 नए मामले मिले और दो लोगों की मौत हो गई। 

विज्ञापन


राजधानी जयपुर 1866 मरीजों के साथ तीसरी लहर की तरफ तेजी से अग्रसर हो चुका है। जयपुर के अलावा जोधपुर, अलवर,अजमेर,उदयपुर, भरतपुर, बीकानेर, बाड़मेर, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, कोटा, सीकर, सवाईमाधोपुर, समेत अन्य जिले भी तेजी से करोना की चपेट में आते जा रहे हैं।
विज्ञापन


प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या 14166 हो चुकी है, तमाम पाबंदियां, सख्ती,पूरे प्रशानिक अमले के सड़क पर उतरने के बाद भी निरंकुश होती संक्रमण की रफ्तार रुकने का नाम नहीं ले रही है और दूसरी तरफ लोगों की नादानी भी बढ़ती ही जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़कों पर ना मास्क, ना दूरी, और ना ही कोई चिंता नजर आ रही है, रफ्तार पर ब्रेक लगाने बहुत जरूरी है, अन्यथा संक्रमण बेकाबू हो सकता है और दूसरी लहर जैसे परिणाम सामने आ सकते है। राज्य में 8971 लोगों की जान अभी तक इस बीमारी से जा चुकी है।


जालोर इकलौता जिला है जहां कोई कोविड केस नहीं है। बुलेटिन में कहा गया है कि आधे से अधिक सक्रिय मामले राज्य की राजधानी जयपुर (7,545) में हैं, इसके बाद जोधपुर में 1,758 सक्रिय मामले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed