फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   4-drown-while-taking-selfie in diu

'परमेश्वर' देखता रह गया और उसके चार साथी समंदर में बह गए

Mon, 24 Jul 2017 05:29 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 24 Jul 2017 05:29 PM IST
विज्ञापन
4-drown-while-taking-selfie in diu
सांकेत‌िक फोटो
परमेश्वर वीडियो बना रहा था और उसके चार साथी समंदर किनारे एक चट्टान पर बैठे सेल्फी ले रहे थे। एक लहर आई और फिर सब कुछ खत्म। 
विज्ञापन


परमेश्वर झाला राजस्थान के चुरू जिले की रतनगढ़ तहसील के नुवा गांव का रहने वाला है। वह इन दिनों दीव के केवड़ी जिले में एक कंस्ट्रक्शन कम्पनी में काम कर रहे है। कंपनी में छुट्टी होने के कारण परमेश्वर और उसके चार दोस्त समंदर किनारे मौज-मस्ती के लिए गए थे। सभी एक चट्टान पर बैठे थे और सेल्फी ले रहे थे। परमेश्वर दूर से इनका वीडियो बना रहा था। तभी एक लहर आई और सब कुछ खत्म हो गया। 

इस हादसे के चश्मदीद परमेश्वर झाला ने 'अमर उजाला' को बताया कि उसके चार साथी इस लहर के साथ बह गए। इसमें से एक साथी शिबू सिंह तैरकर बाहर आ गया। रूंधे गले से परमेश्वर कहता है कि उसके तीन साथियों पृथ्वी राजपूत, चंदू सिंह और जीत राजपूत का अभी तक कोई पता नहीं चला है। उधर, दीव पुलिस के अनुसार इन तीनों की डूबने से मौत हो चुकी है। इनकी बॉडी सोमवार दोपहर तक नहीं मिली थी। 
विज्ञापन


इस हादसे की सूचना के बाद उनके गांव नुवा  में शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वे लगातार दीव प्रशासन से युवकों के बारे में जानकारी हासिल कर रहे है। सरपंच संतोष ने बताया कि उन्होंने इन युवकों के बारे में वहां प्रशासन से बातचीत की है, लेकिन अभी तक उनका पता नही चला। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed