फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   3 died on the spot after a truck and car collided with each other

भैंस को बचाने के चक्कर में ट्रक-कार में भीषण टक्कर, 3 की मौत

Sun, 08 Oct 2017 03:09 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sun, 08 Oct 2017 03:09 PM IST
विज्ञापन
3 died on the spot after a truck and car collided with each other
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त बोलेरो और मिनी ट्रक - फोटो : Amar Ujala
सुबह-सुबह बीच सड़क पर आई एक भैंस को बचाने के चक्कर में मिनी ट्रक और बोलेरो के बीच टक्कर हो गई। इस हादसे में तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। 
विज्ञापन


ये हादसा जोधपुर-जैसलमेर राजमार्ग संख्या 125 पर आज सुबह हुआ। आगोलाई गांव के पास दुगर फांटे पर एक बोलेरो और मिनी ट्रक में हुई भीषण टक्कर हो गई। इससे बोलेरो सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार हाईवे पर भैंस को बचाने के चक्कर बोलेरो अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे मिनी ट्रक से टकरा गई। 

पाली के रहने वाले थे सभी मृतक

3 died on the spot after a truck and car collided with each other
हादसे के बाद सड़क पर बिखरी हुई सब्जियां - फोटो : Amar Ujala
आगोलाई चौकी पुलिस व बालेसर थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर घायलों को एम्बुलेंस से एमडीएम अस्पताल, जोधपुर पहुंचाया साथ ही मृतकों के शव भी एमडीएम मोर्चरी में रखवाए गए हैं। 

बोलेरो में सवार सभी लोग चांचूड़ी गुड़ा एंदला जिला पाली के रहने वाले थे जो कनोडिया पुरोहितान में रिश्तेदारों से मिलकर वापस जोधपुर की ओर लौट रहे थे। इस हादसे में भैंस की भी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed