{"_id":"5a1005a64f1c1bc8678bc38a","slug":"3-died-and-5-injured-as-a-family-met-with-a-crucial-road-accident-in-dausa-rajasthan","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भीषण सड़क हादसे में कर्मचारी नेता समेत 4 लोगों की हुई दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीषण सड़क हादसे में कर्मचारी नेता समेत 4 लोगों की हुई दर्दनाक मौत
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 18 Nov 2017 04:04 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त टवेरा
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुबह-सुबह नेशनल हाईवे नंबर-11 पर हुए दर्दनाक हादसे में कर्मचारी नेता और उसके परिवार के 2 सदस्यों सहित चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।
घटना दौसा जिले की है जहां आगरा -बीकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 11 पर आज सुबह महुआ कस्बे के समीप एक टवेरा कार खड़े ट्रोले में घुस गई। ट्रोले से टकराने के बाद एक ही परिवार के 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि परिवार के 5 सदस्य बुरी तरह घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार राजस्थान के बूंदी जिले का रहने वाले मंत्रालयिक कर्मचारी संघ के नेता यशवंत शर्मा अपने परिवार के सदस्यों के साथ गोवर्धन की परिक्रमा करने के लिए टवेरा गाड़ी से निकले थे।
परिक्रमा पूरी करने के बाद पूरा परिवार वापस बूंदी लौट रहा था। इसी दौरान आगरा-बीकानेर नेशनल हाइवे 11 पर दौसा जिले के महुवा स्थित हड़िया गांव के समीप टवेरा चालक को नींद की झपकी लग गई। जिसके कारण टवेरा कार वहां खड़े ट्रेलर में जा घुसी।

पूरे गांव में मचा हड़कंप
सड़क दुर्घटना।
पुलिस के अनुसार हादसा शनिवार तड़के करीब चार बजे हुआ। कार सवार एक ही परिवार के 8 सदस्य महुवा से बूंदी की तरफ जा रहे थे तभी खण्डेलवाल होटल हड़िया गांव पर टवेरा ने पीछे से ट्रेलर के टक्कर मार दी। इस हादसे में बूंदी के इंदिरा कॉलोनी निवासी यशवंत शर्मा पुत्र रामनारायण शर्मा व उनकी पत्नी अंतिमा, कलावती देवी पत्नी रामनारायण तथा कार चालक महावीर माली की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं नेहा व दिव्या पुत्री यशवंत, दिव्यांशु, किशकिंदा मीना, उर्मिला शर्मा घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को महुवा अस्पताल में भर्ती कराया जहां से दो जनों को जयपुर रैफर कर दिया गया।
सुबह-सुबह बूंदी के नैनवा कस्बे के सिसोला गांव के लोगों को जब हादसे की सूचना मिली तो पूरे कस्बे में हड़कंप मच गया। महुआ सब इंस्पेक्टर नेमीचन्द ने बताया कि मृतकों के पोस्टमार्टम करवाकर उनके शव परिजनों को सौंप दिए गए। जिसके बाद परिजनों ने मृतकों के अंतिम संस्कार उनके पारिवारिक गांव नैनवा तहसील के सिसोला में किया। एक ही परिवार से एक साथ उठी 4 अर्थियां उठते देख गांव में माहौल गमगीन हो गया।