फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   200 kg of adulterated milk cake seized in udaipur before supply

200 किलोग्राम मिलावटी मिल्क केक खपाने की थी तैयारी, सप्लाई से पहले पकड़ा

Sun, 15 Oct 2017 06:19 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sun, 15 Oct 2017 06:19 PM IST
विज्ञापन
200 kg of adulterated milk cake seized in udaipur before supply
डेमो इमेज
दीपावली पर मिलावट का गोरखधंधा भी जोरों पर है। आज भी यहां एक मावा व्यवसायी के गोदाम से 200 किलोग्राम मिलावटी मिल्क केक बरामद किया।
विज्ञापन


चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से यह कार्रवाई आज राजस्थान के उदयपुर में की गई। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने व्यापारी के भूपालपुरा स्थित गोदाम पर छापा मारा। इस छापे में गोदाम से 200 किलोग्राम मिलावटी मिल्क केक बरामद हुआ। व्यापारी ललित मनवानी पहले तो आनाकानी करता रहा, लेकिन सख्ती से पूछा गया तो उसने बताया कि यह मिल्क केक अलवर से मंगवाया गया है। इस पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल भारद्वाज ने मिल्क केक को ललित मनवानी के मंडी की नाल स्थित ललित इंटरप्राइजेज नामक दुकान पर ले जाने के निर्देश दिए।


वहां पर कार्रवाई करते हुए मिलावटी मिल्क केक का सीज किया गया। व्यापारी ललित ने बताया कि यह मिल्क केक 6 पेटियों में अलवर से आया है। प्राथमिक जांच में मिल्क केक में यूरिया मिक्स होने की पुष्टि तो नहीं हुई है, लेकिन सोयाबिन का तेल और रिफाइंड तेल मिक्स होना स्पष्ट है। आज छुट्टी का दिन होने के कारण सीज माल को लैब में नहीं पहुंचाया जा सका है। आगे की कार्रवाई अब कल होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed