{"_id":"596c6fb24f1c1b86728b4975","slug":"108-shivaling-made-of-sand","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सावन स्पेशल: भोले की ऐसी भक्ति, मिट्टी से बनाए प्रभु के 108 शिवलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावन स्पेशल: भोले की ऐसी भक्ति, मिट्टी से बनाए प्रभु के 108 शिवलिंग
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 17 Jul 2017 01:45 PM IST
विज्ञापन
सेंड आर्टिस्ट अजय रावत
- फोटो : अमर उजाला
अजमेर के सेंड आर्टिस्ट ने अपनी कला से सावन में भगवान शिव की भक्ति का निराला तरीका अपनाया है। सेंड आर्टिस्ट ने रेत से इतने शिवलिंग बनाए कि देखने वाले दंग रह गए। सावन के दूसरे सोमवार पर इस कला को देखकर सभी लोगों ने जमकर तारीफ की।
अजमेर के तीर्थ नगरी पुष्कर में सेंड आर्टिस्ट अजय रावत ने अलग अंदाज में भोले की भक्ति की। रावत ने रेगिस्तान में मिट्टी से 108 शिवलिंग बनाए। यहां इन शिवलिंग की पूजा के लिए भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। पुष्कर में मिट्टी से बने सैकड़ों शिवलिंग का नजारा देखने लायक था। अजय रावत की इस कला को देखने के लिए विदेशी सैलानी भी यहां पहुंचे।
अजय ने बताया कि ये शिवलिंग बनाने में 7 घंटों का समय और अथक मेहनत करनी पड़ी। लगातार कई घंटों तक काम करके 108 शिवलिंग को वे रेत पर उकेर पाए।

Trending Videos
पहले लिखी थी हनुमान चालीसा
सेंड आर्टिस्ट अजय रावत
- फोटो : अमर उजाला
इससे पहले भी अजय रावत ने तम्बाकू निषेध दिवस की पूर्व संध्या पर कलाकृति बनाई। इस कलाकृति के जरिये आर्टिस्ट ने देशी व विदेशी पर्यटकों से तम्बाकू छोड़ने की अपील की। पुष्कर निवासी सेंड आर्टिस्ट अजय रावत ने तम्बाकू निषेध दिवस की पूर्व संध्या पर 'तम्बाकू सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है' को दर्शाती सेंड आर्ट बनाई।
इसके साथ ही, अजय रावत मिट्टी से पूरी हनुमान चालीसा भी उकेर कर लोगों का ध्यान आकर्षित कर चुके हैं। अजय को कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।
इसके साथ ही, अजय रावत मिट्टी से पूरी हनुमान चालीसा भी उकेर कर लोगों का ध्यान आकर्षित कर चुके हैं। अजय को कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।