फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मिलिए मैटरिनिटी फोटोग्राफर हेना चांगलानी से, तंजानिया में देखा सपना सपनों की नगरी मुंबई में हुआ पूरा

Mon, 20 Jan 2020 09:30 AM IST
Mishra Mishra पंकज शुक्ल, मुंबई
पंकज शुक्ल, मुंबई Published by: Mishra Mishra Updated Mon, 20 Jan 2020 09:30 AM IST
विज्ञापन
exclusive interview of maternity photographer Heena Changlani
maternity photography - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

“दिमाग पर बहुत जोर डालकर याद किया जाए तो याद आता है वैनिटी फेयर पत्रिका का साल 1991 का वो अंक जिसमें मशहूर हॉलीवुड स्टार डेमी मूर ने अपनी गर्भावस्था के चित्र सार्वजनिक किए थे। ये पहला मौका रहा जब किसी मशहूर शख्सियत ने अपने अजन्मे बच्चे के साथ न सिर्फ फोटो खिंचवाईं बल्कि उनकी दुनिया के सामने करीने से नुमाइश भी की।” मुंबई की मशहूर मैटरिनिटी फोटोग्राफर हेना चांगलानी अमर उजाला से खास बातचीत में इस नए फैशन का सिरा पकड़ने की कोशिश करते हुए बताती हैं।



 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Are you recovering from your 3 day weekend? I hope you spent it enjoying your babies and soaking up the sun like this mama. I love this golden light highlighting her. #jasminemarshallphotography #rosevillematernityphotographer #rocklinmaternityphotographer #sacramentomaternityphotographer #maternity photographer #honestly_captions #mom_hub_1161 #thebump #blmommymagazine #cpcfeature #cameramama #b1withbabies #momtogs #nothingisordinary_ #discoverunder5k #discoverunder10k #honestly_Sunshine #remarkablyimagined #dearphotographer #theeverydayportrait  #hellostoryteller #artofstorytelling_ig #savorlifeintensely #thesincerestoryteller #FleetingToTimeless #one_magic_moment #petals_hp

A post shared by Maternity | Newborn | Babies (@jasminemarshallphotography) on


 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

mama baby love www.anabrandt.com 👧🏽ana@anabrandt.com 🎬www.anabrandtvideos.com 📌Store www.shopanabrandt.com 📓www.workshops.anabrandt.com ♥️ Learn www.anabrandtonline.com #ocnewborn #newbornphotos #bestnewborn #orangecountyphotography #orangecountyphotographer #anabrandt#babypictures #newbornpictures #babyphotos #bumpsociety #newbornpictures #tustin #california #babywrap #newbornwrap #familynewborn #ocphotography #californianewborn

A post shared by Ana Brandt (@anabrandt) on


 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

HELLO BEAUTIFUL 😍😍😍 Camera and lens @canonusa Gown @mamabumprentals Lit @profotousa @profotoglobal Modifier @westcottlighting

A post shared by Significant Moments (@significant_moments) on


 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

They say, a girl can dream. A girl should dream. Dreams do become reality if you desire. What were the odds that I’d share a tedX stage with mommy @reddysameera some day and be trusted enough to be at her place documenting her, with her bubs? I say, dream, so you can live a life you can look back at and smile. :) #Repost @reddysameera with @get_repost ・・・ I don’t have a single nice pic of Hans when he was born because I had post partum anxiety at the time. This time I’m celebrating every second I can 🐣 and got some great pics of my Hansie too 🐥 #nyravarde ❤️ . . 📷 @mommyshotsbyamrita #newborn #newbornphotoshoot #heart #mumbai #celebrity #actress #newbornphotoshoot #infant #infantphotography #babiesofindia ##toddlerfashion #toddlerlife . #maternity #newbornphotography #newborn #mommyshots #lightroompresets #newbornphotographerindia #toddlerphotography #babyphotography #childphotography #chennai #bangalore #familyportraits #childofig #ig_colourshots #magicofchildhood

A post shared by Amrita Samant (@mommyshotsbyamrita) on


 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Sundays are for undivided attention from Dads....,😍😍 . . . . . #newbornwithparents #newbornboy#newbornandfamily #momandkids #momofboys#newbornandfamily #mommyblogger#daddyblogger #newbornparents #newbornposingideas #newbornpose#fathersongoals #momandnewborn#newbornphotographymumbai#newbornstudio #newbornphotographerindia #babyphotographer #dadbloggers#thelifestylecollective #influencers#newborn_photography #newbornwrap #bestmoments #familyphotographer #familyportrait#newbornanddaddy #fatherson#superdad##thelifestylecollective

A post shared by Tarveen (@thelooneylens) on

exclusive interview of maternity photographer Heena Changlani
maternity photography - फोटो : amar ujala
हेना फिल्मी सितारों की चहल पहल वाले मशहूर इलाके अंधेरी पश्चिम में रहती हैं। अपने व्यस्त समय से कुछ वक्त निकालकर हीना ने अमर उजाला के साथ इस नए फैशन के भारत आने के बारे में बातचीत की। वह बताती हैं, “भारत में भी हाल के दिनों तक किसी युवती का गर्भवती होना गोपनीय ही रखा जाता था और घरवाले पूरी कोशिश करते थे कि उस पर कोई बाहरी साया न पड़े। लेकिन अब ये रूढ़ियां टूट रही हैं। युवतियां अपने पतियों के साथ न सिर्फ प्री वेडिंग अलबम शूट कराती हैं, बल्कि मैटरनिटी फोटोग्राफी भी भारत में तेजी से अपनी जगह बना रही है।”

 
exclusive interview of maternity photographer Heena Changlani
maternity photography - फोटो : amar ujala
सेलिब्रिटी फोटोग्राफर हेना ने इस क्षेत्र में तेजी से शोहरत हासिल की है। सिर्फ पांच साल पहले ही उन्होंने इसे अपना करियर बनाने की तरफ सोचा। वह बताती हैं, “मैं अपने भाई की शादी में तंजानिया गई थी। वहीं मैंने एक कैमरा खरीदा और कोई सात आठ सौ फोटो खींच डाले। उन दिनों मैं एक बहुराष्ट्रीय कंपनी में काम किया करती थी। भारत लौटकर मैंने पहला काम किया कि मैंने अपनी नौकरी छोड़ दी। मैंने जब फोटोग्राफी को अपना करियर चुना तो मैंने सोचा नहीं था कि मातृत्व फोटोग्राफी (मैटरिनिटी फोटोग्राफी) मेरी खासियत बन जाएगी। लेकिन, एक बार ये शुरू हुआ तो मुझे अब लगता है कि यही तो मैं हमेशा से करना चाहती थी।”

 
विज्ञापन
विज्ञापन
exclusive interview of maternity photographer Heena Changlani
maternity photography - फोटो : amar ujala
हेना आमतौर पर अपने ग्राहकों के बारे में सूचनाएं साझा नहीं करतीं। लेकिन, खास अमर उजाला के लिए उन्होंने अपने कलेक्शन से कुछ फोटो प्रकाशन के लिए अमर उजाला को दीं और इसके लिए बाकायदा उन्होंने पहले अपने ग्राहकों से इसकी अनुमति भी ली। हेना कहती हैं, “यहां सारा काम भरोसे का है। भरोसा ऐसी चीज है जो एक बार टूट गया तो दोबारा किसी दूसरे पर भी कर पाना इंसान के लिए मुश्किल होता है। किसी का भरोसा तोड़ते समय लोग सिर्फ अपना ही नहीं बल्कि उन तमाम लोगों का भी नुकसान कर बैठते हैं, जिन पर भरोसा करने में धोखा खाए व्यक्ति को काफी समय लगता है।”

 
विज्ञापन
exclusive interview of maternity photographer Heena Changlani
maternity photography - फोटो : amar ujala
तो मैटरनिटी फोटोग्राफी के लिए क्या खास बातें हैं जो वह ध्यान रखती हैं? हीना विस्तार से समझाती हैं, “मैटरिनिटी फोटोग्राफी में फोटो खींचने से पहले काफी सारी तैयारियां करनी होती हैं। जगह का चुनाव, कपड़ों का चयन, आसपास दिखने वाली बाकी वस्तुएं आदि सब पहले से तय करना होता है। मैं फोटो खींचने वाले दिन से पहले खुद उस लोकेशन पर जाती हूं और ये तय करती हूं कि एक गर्भवती युवती के लिए वह जगह ठीक रहेगी या नहीं। फोटोग्राफी वाले दिन भी मैं होने वाली मां से खूब आराम करने के बाद ही आने को कहती हूं और शूटिंग के बीच में भी उन्हें लगातार छोटे छोटे ब्रेक देती रहती हूं।”

मैटरिनिटी फोटोग्राफी के बारे में सावधानियां पूछने पर हेना बताती हैं, “शूट वाले दिन मेरी टीम होने वाली मां का बहुत हल्का मेकअप करती हैं और बाल संवारने में भी सावधानी बरतती है। कॉस्ट्यूम में मैं ये देखती हूं कि जोड़े को क्या पसंद है और किन कपड़ों में दोनों सहज दिखते और महसूस करते हैं। फोटो खींचने का समय बहुत ज्यादा अहम का होता है। हमें सीधी धूप से बचना होता है सो मैं या तो सुबह या फिर दिन ढले ही फोटोग्राफी करना पसंद करती हूं।”

हेना ने अमर उजाला के पाठकों के लिए अपनी पांच पसंदीदा मैटरनिटी फोटो भी चुनी हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed