{"_id":"5e6465948ebc3eeb1f5b1cdb","slug":"international-womens-day-45-year-old-woman-maina-solanki-in-mandsaur-fixes-puncture-for-living","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश की यह महिला टायर पंक्चर लगाकर करती है गुजारा, बेटियों को पढ़ाया, दो की शादी की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश की यह महिला टायर पंक्चर लगाकर करती है गुजारा, बेटियों को पढ़ाया, दो की शादी की
Sun, 08 Mar 2020 08:55 AM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर
Published by: आसिम खान
Updated Sun, 08 Mar 2020 08:55 AM IST
विज्ञापन
मैना सोलंकी टायर पंक्चर लगाकर करती हैं गुजारा
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के मंदसौर की रहने वाली 45 वर्षीय मैना सोलंकी महिलाओं के लिए एक मिसाल है। वह टायर पंक्चर लगाकर अपना गुजारा करती है। मैना सोलंकी ने बताया कि मेरी मां और पिता यही काम करते थे और मेरे पिता के निधन के बाद, मैं अपनी मां के साथ काम करने लगी। बाद में मेरे पति का भी निधन हो गया। फिर मैंने अपनी तीन बेटियों के साथ अपनी मां का स्थान ले लिया।
विज्ञापन
महिला ने बताया कि मैं दिन-रात काम करती हूं। मैंने पैंट और शर्ट पहनना भी शुरू कर दिया। मैंने कभी नहीं सोचती कि मैं एक महिला हूं, मैं अपने जीवन यापन लिए बहुत मेहनत से काम करती रही। मैंने अपनी बेटियों को पढ़ाया और दो की शादी भी कर दी।
विज्ञापन
मैना सोलंकी ने आगे बताया कि मैं पिछले 20-25 सालों से काम कर रही हूं। हालांकि, अब सोलंकी की तबीयत बिगड़ने लगी है। पास ही रहने वाले विनोद कुमार यादव ने कहा, यह महिला वास्तव में मेहनती है। हमें उसे काम करते देखने में अच्छा नहीं लगता। सरकार को उसकी मदद करनी चाहिए।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, गृहमंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नारी शक्ति को शुभकामनाएं दी हैं। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स को उन महिलाओं को सौंप देगें जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट काम किया है। वहीं राष्ट्रपति आज महिलाओं को नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित करेंगे।
