फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Woman Starves To Death After Being Trapped Inside Elevator For A Month

महीने भर लिफ्ट में बंद रही महिला, सड़ी हुई लाश मिली

Mon, 07 Mar 2016 08:36 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 07 Mar 2016 08:36 PM IST
सार

  • एक महीने तक उसकी चीखें किसी को सुनाई नहीं दी
  • वो भूखी तड़पती रही और लिफ्ट में ही दम तोड़ दिया
  • महीने भर लिफ्ट में बंद रही महिला की मौत से हड़कंप
  • पुलिस जता रही है महिला की हत्या का भी शक

विज्ञापन
Woman Starves To Death After Being Trapped Inside Elevator For A Month
लिफ्ट में कैद महिला की मौैत - फोटो : huffingtonpost

विस्तार

चीन के जियान शहर में एक 43 वर्षीय महिला महीने भर लिफ्ट में बंद रही और किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी। लिफ्ट बीती 30 जनवरी से बंद थी। 1 मार्च को जब लिफ्ट खोली गई तो महिला की सड़ी हुई लाश सामने थी। उसका एक हाथ लगभग पूरा गल गया था। पुलिस को महिला के बारे में अब तक उसका नाम 'वू 'ही पता लग पाया है।  

विज्ञापन


हफिंगटन पोस्ट की खबर के मुताबिक पुलिस ने सोसायटी के दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी लिफ्ट मेंटीनेंस की कर्मचारी बताए जा रहे हैं। पुलिस को इस बात की आशंका है कि दोनों का अनदेखी और लापरवाही की वजह से महिला लिफ्ट में बंद हो गई और भूख से तड़पकर उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


हैरानी की बात ये भी है कि महीने भर तक महिला लिफ्ट में थी और इतने दिनों तक किसी ने उसके गायब होने की शिकायत नहीं की। पुलिस की मानें तो महिला अकेले ही रहती थी। पुलिस इस संभावना से भी इन्कार नहीं कर रही हैं कि महिला की जानबूझ कर इस तरीके से हत्या की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ये भी शक जता रही है कि महिला मनोरोग से ग्रसित थी।

सोसायटी में रहने वाले लोगों ने भी महिला की लाश मिलने पर हैरानी जताई। ज्यादातर लोगों का मानना है कि लिफ्ट में फंसने के बाद भूख से तड़पकर महिला की मौत हुई।


पुलिस को लिफ्ट की दीवार पर खुरेचे हुए कुछ निशान मिले हैं, बहुत संभावना है कि वो निशाम महिला के नाखूनों के ही हैं। फिलहाल इस मामले की जांच जारी है और हकीकत का पर्दाफाश होना भी बाकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed