{"_id":"5b2ccf224f1c1bf56e8b9557","slug":"woman-allegedly-abducted-and-gang-raped-in-karachi","type":"story","status":"publish","title_hn":"कराची में युवती को अगवा कर सामूहिक बलात्कार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कराची में युवती को अगवा कर सामूहिक बलात्कार
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 22 Jun 2018 03:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के कराची शहर में 21 वर्षीय युवती को तीन व्यक्तियों ने बंदूक की नोक पर कथित रूप से अगवा कर उससे बलात्कार किया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तान की आर्थिक राजधानी के गुलशा-ए-हदीद इलाके में कल रात करीब साढ़े सात बजे युवती को एक पार्क के बाहर से अगवा कर लिया गया।
विज्ञापन
पुलिस के एक अफसर के मुताबिक, युवती अपने परिवार के सदस्यों के साथ पार्क के बाहर खड़ी थी, तभी कार सवार तीन व्यक्तियों ने बंदूक की नोक पर उसे अगवा कर लिया। मलीर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आबिद हुसैन कायमखानी ने बताया कि उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया गया और बाद में उसे उसके घर के पास छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया, ‘‘युवती के पिता ने अपनी शिकायत में कहा कि एक संदिग्ध उनका पड़ोसी है।’’ वहीं युवती की मेडिकल रिपोर्ट में बलात्कार की पुष्टि हुई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है और दो संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीसरे की तलाशी जारी है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जुर्म में शामिल कार को भी जब्त कर दिया गया है। पाकिस्तान के कसूर में सात वर्षीय बच्ची की बर्बर बलात्कार के बाद हत्या कर दी गई थी, जिसके बाद से महिलाओं के खिलाफ यौन अपराधों की रिपोर्टें आ रही हैं।