फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   US court frame hate crime charges against man who fired on Indian engineer in kansas

US ने माना भारतीय इंजीनियर श्रीनिवास की हत्या के पीछे था हेट क्राइम

Sun, 11 Jun 2017 09:02 AM IST
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार Updated Sun, 11 Jun 2017 09:02 AM IST
विज्ञापन
US court frame hate crime charges against man who fired on Indian engineer in kansas

अमेरिका के कंसास में भारतीय इंजीनियर श्रीनिवास कुचिभोतला की हत्या को हेट क्राइम मान लिया गया है। अमेरिका की एक कोर्ट ने गिरफ्त में आए एडम डब्ल्यू. प्यूरिनटन पर हेट क्राइम और आर्म्स एक्ट उल्लंघन के आरोप तय किए हैं। कोर्ट का कहना है कि एडम ने रंग, जाति और समुदाय के आधार पर इंजीनियर को मौत के घाट उतारा है। 

विज्ञापन


कोर्ट ने कहा कि इस हादसे में दी गई गवाही के मुताबिक ही एडम पर ये आरोप तय किए गए हैं। गवाह ने बताया कि एडम उस वक्त श्रीनिवास पर चीखते हुए बोला कि मेरे देश से निकलो और फिर उसने फायरिंग शुरू कर दी। इस हादसे में श्रीनिवास का साथी आलोक मदसानी और अमेरिकी नागरिक बुरी तरह से घायल हो गए थे। 
विज्ञापन


ऐसा माना जा रहा है कि अगर एडम दोषी पाया जात है तो उसे मौत की सजा या उम्रकैद का सामना करना पड़ सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एडम इस वक्त यूएस नेवी के जॉनसन काउंटी जेल में है
विज्ञापन
विज्ञापन

और उस पर मर्डर चार्जिस लगे हुए हैं। इतना ही नहीं एडम को 2 मिलियन डॉलर कैश बॉन्ड भी भरना पड़ा है।

दरअसल, 22 फरवरी को हुई इस वारदात अमेरिका में ठहरे भारतीयों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए थे। भारत में मामला इस कदर बढ़ गया था कि विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने अमेरिकी सरकार के आगे नाराजगी तक जाहिर की। इसके बाद अमेरिकी संसद में ये मामला उठा और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को इस पर सफाई देनी पड़ गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed