फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   teenager girl arrested for having sex over 70 times with thirteen years boy in UK's wales

13 साल के लड़के के साथ लड़की ने किया 70 बार सेक्स, पढ़ें पूरी आपबीती

Thu, 20 Oct 2016 12:56 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 20 Oct 2016 12:56 PM IST
विज्ञापन
teenager girl arrested for having sex over 70 times with thirteen years boy in UK's wales
rhyl girl - फोटो : Daily Post

यूनाइटेड किंगडम के वेल्स में लड़की को 13 साल के नाबालिग के साथ यौन शोषण करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। डेली पोस्ट की खबर के मुताबिक वह करीब 15 महीनों से मासूम के साथ संबंध बना रही थी और इस दौरान उसकी उम्र 17 से 18 साल थी। पुलिस के मुताबिक आरोप है कि उसने बच्चे के साथ करीब 70 बार सेक्स किया और जिसमें उसने अपने घर, पीड़ित के घर और बाहर कई जगहों का इस्तेमाल किया। 

विज्ञापन


बताते चलें कि मासूम को सेक्स का शिकार बनाने वाली नाबालिग लड़की का नाम डिलाह पॉउलटन है और रह्यल ईस्टविल्ले एवेनुए में रहती है। फिलहाल 19 साल की डिलाह पर सेक्सुअल अपराध के पांच आरोप लगाए गए हैं जिसमें ओरल सेक्स का आरोप भी शामिल है।

विज्ञापन

शराब पीकर भी किया दोनों ने सेक्स

teenager girl arrested for having sex over 70 times with thirteen years boy in UK's wales

​हालांकि, इस बात की पुष्टि हुई है कि दोनों के बीच यह सब आपसी समझौते से हुआ, लेकिन कोर्ट ने फटकार लगाते हुए कहा कि 13 साल के मासूम के साथ संबंध बनाना बेहद शर्मनाक है। जांच में खुलासा हुआ कि दोनों ने कई बार शराब पीने के बाद भी सेक्स किया। बताया जा रहा है कि शराब लड़की की ओर से ही खरीदी जाती थी। 

हालांकि, कोर्ट ने कहा कि पीड़ित के साथ किसी भी तरह की जबरदस्ती नहीं की गई, लेकिन जज पैरी ने कहा कि बच्चों को इस तरह की घटनाओं से बचाने के लिए सख्त कदम उठाया जाना जरूरी है।

विज्ञापन

मासूम ने मां के आगे किया खुलासा

teenager girl arrested for having sex over 70 times with thirteen years boy in UK's wales

मासूम और लड़की के बीच चले आ रहे नाजायज संबंध का खुलासा पीड़ित की मां ने किया था। खबरों के अनुसार मासूम ने अपनी मां को 15 महीनों से चले आ रहे शारीरीक संबंधों के बारे में बताया। नासमझ बच्चे की मां ने तुरंत कदम उठाते हुए पुलिस को खबर की और न्याय की मांग के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। बताते चलें कि डिलाह ने माना की उसने जो कुछ भी किया वह उसके बस में नहीं था क्योंकि वह उससे प्यार करती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed