{"_id":"5a118b4a4f1c1b72548be232","slug":"teacher-pulls-off-student-s-hijab-at-high-school-of-us","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीचर ने मुस्लिम छात्रा का खींचा हिजाब, बोला- आपके बाल बेहद सुंदर है","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टीचर ने मुस्लिम छात्रा का खींचा हिजाब, बोला- आपके बाल बेहद सुंदर है
टीम डिजिटल, नोएडा
Updated Mon, 20 Nov 2017 09:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के वर्जिनया में एक स्कूल टीचर पर मुस्लिम छात्रा का हिजाब खींचने का मामला सामने आया है। पीड़िता लेक ब्रेडडॉक हाई स्कूल में पढ़ती हैं। जिस वक्त वह अपने दोस्तों के साथ बात कर रही थी उसी दौरान टीचर ने उसके सिर से हिजाब खींचते हुए कहा कि ओह आपके बाल बेहद सुंदर है। जिसके बाद घबराई छात्रा ने तुरंत अपने माता-पिता को मामले की जानकारी दी।
पूरा मामला प्रकाश में तब आया जब पीड़ित छात्रा ने आपबीती सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर बयां की। समाचार पत्र वाशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार आरोपी शिक्षक ने अन्य शिक्षकों से कहा कि उसने सोचा कि छात्रा हिजाब के ऊपर एक हुडी (टोपी) पहन रखी है। वह हुडी हटाने के लिए पहुंचा और हिजाब उतर गया।
पूरे घटना की मुस्लिम संगठनों और अन्य लोगों ने निंदा की है। स्कूल ने भी इस घटना की निंदा की है। स्कूल के हेड मास्टर डेविड थॉमस ने कहा कि शिक्षक का यह कृत्य अनुचित है और शिक्षक ने छात्रा और उसके परिवार से माफी मांगी है। फिलहाल शिक्षक को छुट्टी पर भेज दिया गया है जबकि अधिकारी मामले की जांच कर रहे है।