{"_id":"57b7e4044f1c1bc2066ead15","slug":"six-years-old-child-saved-her-mother-from-rape-but-lost-his-life","type":"story","status":"publish","title_hn":"6 साल के बच्चे ने मां का रेप होने से बचाया, लेकिन गंवाई जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
6 साल के बच्चे ने मां का रेप होने से बचाया, लेकिन गंवाई जान
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 20 Aug 2016 11:34 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : Youtube
दक्षिण अफ्रीका में 6 साल के बच्चे ने अपनी मां को रेप का शिकार होने से तो बचाया लेकिन उसे अपनी जान से हाथ धोना पड़ गया। अफ्रीका के शहर नदर्न केप में रहने वाला कुतवानो अपनी मां के और भाई के साथ स्कूल जा रहा था।
विज्ञापन
इस बीच एक शक्स ने उनपर हमला कर दिया और पैसों की मांग करने लगा।
हालात बिगड़ते देख कुतवानो ने मां को बचाने की कोशिश की और गुस्साए हमलावर ने बच्चे को टुटे हुई बोतल गोदकर मार दिया। इंटिपेंडेट की खबर के अनुसार मां का कहना है, 'मैंने जब उस शख्स को पैसे देने से मना कर दिया तो उसने मुझे जमीन पर गिरा दिया। मैं यह महसूस कर सकती थी कि व मेरी स्कर्ट खींच रहा और वह मेरा रेप करना चाहता था।'
विज्ञापन
मां के ऊपर हमला होता देख कुतवानो ने उसका बचाव किया और शख्स पर हमला करने लगा। गुस्साए शख्स ने मां को छोड़ कुतवानो को हवा में उछाल दिया और फिर उसका गला दबा कर बोतल से पेट में वार किए। महिला ने बताया कि उसका बड़ा बेटा इस सब से डर गया था लेकिन कुतवानो निडरता ने लड़ता रहा।
विज्ञापन