पाकिस्तान: पिता और देवर ने पत्थर मार मारकर की जान लेने की कोशिश
पाकिस्तान सरकार की तमाम सख्ती के बाद भी यहां तालिबानी घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहीं। कुछ महीने पहले ऑनर किलिंग में एक युवती को जिंदा जलाने के बाद अब एक 22 वर्षीय शादीशुदा युवती शकीला को पत्थर मार मारकर जान लेने की कोशिश की गई।
युवती को पत्थरों से जान से मारने की कोशिश करने वाला कोई बाहरी लोग नहीं थे बल्कि उसके पिता और देवर ही थे। इस जानलेवा हमले में शकीला जीवित बच गई और अब स्वातघाटी के एक अस्पताल में कड़ी सुरक्षा के बीच उसका इलाज चल रहा है।
इस हमले में शकीला के दोस्त को जान से मार दिया गया जबकि वह किस्मत से जिंदा बच गई। मिरर के अनुसार, यह घटना स्वात घाटी के उसी स्थान के पास की है जहां पर लड़कियों के लिए शिक्षा की वकालत कर रहीं मलाला युसुफजई को गोली मारी गई थी।
अगली स्लाइड में पड़ें शकीला के पिता ने क्यों की जान से मारने की कोशिश।
अपने दोस्त साथ देवर को अकेले दिखी थी शकीला
रिपोर्ट के अनुसार, शकीला की शादी हो चुकी है और उसका पति कामधंधे के लिए कहीं बाहर गया हुआ था। इसी दौरान शकीला अपने एक दोस्त बिलाल (27) से मिल रही थी तभी पीछे से उसका देवर आ गया और उन्हें देख लिया।
इसके बाद आरोपी देवर ने दोनों को पकड़कर एक कमरे में बंद कर दिया और फिर शकीला के पिता रहीम बाचा को बुलाया। इसके बाद शकीला के पिता और देवर ने दोनों को रस्सी से बांधकर दिाया और बुरी तरह से पिटाई की जिसमें युवक की मौत हो गई।
शकीला के पिता और देवर ने तालिबानी अंदाज में पत्थर मार मारकर उसे भी जान से मारने की कोशिश की लेकिन वह जिंदा बच गई। आरोपी अवैध संबंधों के आरोप में शकीला को जान से मारना चाहते थे।
बताया जा रहा है कि शरिया कानून में अवैध संबंध रखने वाली महिला को पत्थर मार मारकर मौत के घाट उतारने को जायज बताया गया है और तालिबान इसी कानून को मानता है।
शकीला बुरी तरह से जख्मी है और कड़ी सुरक्षा के बीच अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि स्थानीय पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है लेकिन अभी कुछ स्पष्ठ नहीं है।