{"_id":"57d14fc94f1c1ba83031a5a2","slug":"rapist-confessed-he-raped-11-year-boy-and-killed-him-after-27-years-in-us","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"27 साल बाद आरोपी ने माना 11 साल के मासूम की रेप कर की थी हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
27 साल बाद आरोपी ने माना 11 साल के मासूम की रेप कर की थी हत्या
टीम डिजीटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 08 Sep 2016 05:20 PM IST
विज्ञापन
जैकॉब और उसके माता-पिता
- फोटो : deccanchronicle
अमेरिका में करीब 27 साल बाद एक शख्स ने कबूला है कि उसने 11 साल के मासूम को 1989 में अगवा कर उसका रेप किया था। उसने अपने गुनाह में मासूम की हत्या का जुर्म भी कबूला है। आरोपी डेनी हेनरिच (53) का कहना है कि उसने जैकॉब का रेप कर उसकी हत्या की है।
विज्ञापन
पीड़ित मासूम का नाम जैकॉब वेटेरलिंग है जो कि अमेरिका के मिन्नेसोटा में रहता था। जिस दिन उसे अगवा किया गया उस दौरान वह अपने भाई के साथ साइकिल चला रहा था। करीब 27 साल पुराने केस के इस घिनौने अपराध के लिए उसे 20 साल की सजा सुनाई गई है। वेटेरलिंग के माता पेटी और जैरी वेटेरलिंग ने अपने बच्चे को मिले इंसाफ और आरोपी के दोषी पाए जाने पर खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन
Trending Videos
हेचरिच के कंप्यूटर से बच्चों की पॉर्न फिल्मे बरामद
मासूम का रेप करने वाला आरोपी
- फोटो : deccanchronicle
पुलिस ने जुलाई 2015 में बच्चों को शिकार बनाने वाले इस आरोपी के कंप्यूटर ने बच्चों के साथ दुष्कर्म करने वाली फिल्में बरामद की थी। हेनरिच ने यह भी बताया कि उसने कहां पर मासूम का रेप किया था। इतना ही नहीं वह जैकॉब से पहले भी एक 12 साल के बच्चे को शिकार बना चुका था।