ठंड के चलते कार में जम गई थी महिला, बचाने पहुंची अमेरिकी पुलिस के उड़े होश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने कार के अंदर देखा, तो पैसेंजर सीट पर ऑक्सीजन मास्क पहने एक महिला बैठी थी। इस बीच पुलिस ने महिला को बचाने की कोशिश में गाड़ी का शीशा तोड़ डाला। इन प्रयासों के बावजूद पुलिस के हिस्से एक बड़ी नाकामी आई क्योंकि वह महिला नहीं, बल्कि एक पुतला था, जोकि हू-ब-हू बुजुर्ग महिला की तरह दिख रहा था।
Police in New York break into car believing woman was frozen inside, find mannequin instead https://t.co/nEU5l4sr3B pic.twitter.com/wLyflNpIp9
विज्ञापन विज्ञापन— KTLA (@KTLA) December 17, 2016
पुलिस मजाक किए जाने के शक में कर रही है जांच
पुलिस को चमका देने की एक बड़ी वजह यह भी थी कि कार को रात भर 13 डिग्री पर रखा गया था और पुलिस को लगा कि महिला ठंड की वजह से जम गई है। पुलिस ने बताया कि कपड़े, चश्मा, जूते और नकली चमड़ी होने के बावजदू पुतला असली इंसान लग रहा था।
इसी भ्रम में आकर एक शख्स ने पुलिस को खबर की। पुलिस इस मामले कि जांच कर रही है कि आखिर पुतले को कार में ऐसे रखा जाना कहां तक सही है। इतना ही नहीं चकमा या मजाक करने के शक में शिकायत करने वाले से भी पूछताछ की जा रही है।