म्यूजिक फेस्टिवल में 26 युवतियों का हुआ यौन शोषण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जर्मनी के वार्षिक म्यूजिक कंसर्ट में करीब 26 युवतियों के यौन शोषण की खबर सामने आई। दो दर्जन से ज्यादा युवतियों ने पुलिस को इस बारे में शिकायत दी है।
युवतियों ने शिकायत में कहा है कि वो यहां गुरुवार से चल रहे तीन दिवसीय संगीत महोत्सव को देखने आई थीं। शनिवार की रात कुछ लोग उनके पास आए और चारो तरफ से घेर लिया और उनका यौन शोषण किया।
पुलिस ने इस मामले में तीन संदिग्ध पाकिस्तानी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कहा है कि वह मामले को लूट-पाट करने के एंगल से भी जांच कर रही है।
तीन के पकड़े जाने के बाद 26 ने की एफआईआर
पुलिस ने बताया कि पहले तीन महिलाओं ने शिकायत दी थी, लेकिन लोगों को जैसे ही पता चला कि मामले में तीन पाकिस्तानी नागरिकों को गिरफ्तार कर लिया गया है उसके बाद 26 युवतियों ने यौन शोषण की शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने कहा है कि उन्हें अभी दो तीन लोगों की और तलाश है।
पुलिस ने कहा कि उन्हें ऐसी आशंका है कि कार्यक्रम में महिलाओं और युवतियों पर हमला करने वाले लोग दक्षिण एशिया और अरब देशों के थे।