फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   pak man's nose, ear chopped off for eloping with relative girl

पाकिस्तान: रिश्तेदार की बेटी संग लड़ाया इश्क तो काट लिए नाक, कान

Thu, 14 Jul 2016 01:02 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 14 Jul 2016 01:02 PM IST
विज्ञापन
pak man's nose, ear chopped off for eloping with relative girl
पाक‌िस्‍तान पुल‌िस

घरवालों की मर्जी के खिलाफ रिश्तेदार की बेटी से इश्क लड़ाने का अंजाम एक युवक को ऐसा म‌िला जिसके बारे में उसने कभी सोचा तक न होगा। लड़की के घर वालों से बेरहमी से प्रेमी युवक के नाक, कान काट डाले।

विज्ञापन


मामला पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के झांग जिले का है। पीटीआई के अनुसार, पाकिस्तान में ऑनर किलिंग का यह सबसे ताजा मामला है। पुलिस ने बताया कि शहर से करीब 160 किमी दूर एक गांव में रहने वाली 20 वर्षीय युवती प्रेम प्रसंग कुछ समय से उसके रिश्तेदार इमरान अली से चल रहा था।
विज्ञापन


बताते हैं कि लड़की इमरान के घर भी चली गई थी जिसे समाज की पंचायत बुलाने के बाद घर वाले वापस ले आए। इसके बाद घर वालों ने लड़की पर दबाव बनाया कि वह अपने प्रेमी को घर पर बुलाए। इमरान प्रेमिका के बुलाने पर उसे घर पहुंचा तो उसे प्रेम प्रसंग चालाने का खौफनाक अंजाम भुगतना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रस्सी से बांधकर की पिटाई, काटे नाक, कान

pak man's nose, ear chopped off for eloping with relative girl
murder in love

पाकिस्तान के एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया कि इमना जैसे ही अपने पेमिका के बुलाने पर उसके घर पहुंचा तो लड़की के घर वाले और कुछ गांव वाले उस पर टूट पड़े। लोगों ने बेरहमी से उसकी पिटाई और फिर नाक, कान काटकर भगा दिया।

युवक को घायल अवस्‍था में अपस्ताल में भर्ती कराया गया है। इमरान ने पुलिस से बताया कि लड़की के घर वालों ने उससे कहा था कि वह उनके घर आए कुछ बात करनी है। उन्होंने फोन पर शादी कराने के लिए राजी होने की बात भी कही थी।

लेकिन जब उनके घर पहुंचा तो उन्होंने रस्सी से बाध दिया और फिर कई लोगों ने मिलकर पिटाई की। इसके बाद चाकू से उसके नाक, कान काट लिए। पुलिस ने कहा है कि अरोपी रिश्तेदारों को गिरफ्तार करने की कोशिश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed