फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Oscar winner Director Woody Allen Accused sexually assault with adopted daughter Dylan Farrow

ऑस्कर विनर डायरेक्टर की बेटी बोली-7 साल की उम्र में पिता ने किया थ्ाा यौन शोषण

Sat, 20 Jan 2018 03:14 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
क्राइम डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 20 Jan 2018 03:14 PM IST
विज्ञापन
Oscar winner Director Woody Allen Accused sexually assault with adopted daughter Dylan Farrow
Woody Allen - फोटो : The Straits times

मशहूर हॉलीवुड फिल्म डायरेक्टर हेवुड वुडी एलन पर उनकी गोद ली हुई बेटी डायलन फॉरो ने गंभीर आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन


अमेरिका में मशहूर फिल्म डायरेक्टर हेवुड वुडी एलन (57) पर एक बार फिर यौन शोषण के आरोप लगे हैं। ये गंभीर आरोप उनकी गोद ली हुई बेटी डायलन फॉरो (32) ने लगाए हैं। फॉरो ने एक टीवी इंटरव्यू में अपने और पिता के बीच संबंधों को लेकर हैरतअंगेज खुलासे किए। उन्होंने कहा कि उनके पिता सात साल की उम्र से उसका यौन शोषण कर रहे थे। 

चार बार ऑस्कर विनर रहे डायरेक्टर पर इससे पहले साल 1992 में भी यौन हिंसा के आरोप लगे थे, मगर एलन ने तब उन्हें बेबुनियाद और गलत करार दिया था। बेटी का इंटरव्यू दिखाए जाने के बाद कई लोगों ने एलन की निंदा की है। 
विज्ञापन


एक्टर कॉलिन फर्थ ने विरोध जताते हुए उनके साथ भविष्य में काम करने से मना कर दिया। यही नहीं, बीते दिनों ग्रेटा गर्विग, रेबेका हॉल, एलेन पेज और मीरा सॉर्विनो सरीखी एक्ट्रेसेज ने एलेन संग काम नहीं करने का ऐलान किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

Oscar winner Director Woody Allen Accused sexually assault with adopted daughter Dylan Farrow
Woody Allen & Adopted daughter Dylan Farrow

फॉरो का यह इंटरव्यू ‘सीबीएस दिस मॉर्निंग’ पर प्रसारित हुआ था। ताजा खुलासों से पहले फॉरो ने साल 2014 में सबसे पहले पिता के खिलाफ आवाज उठाई थी। उन्होंने तब पिता पर आरोप लगाते हुए एक ओपन लेटर लिखा था, जिसे बाद में न्यूयॉर्क टाइम्स ने अपने ब्लॉग सेक्शन में प्रकाशित किया था। 

फॉरो ने बताया कि, 'मैं सच बोल रही हूं। मुझे लगता है कि यह जरूरी है कि लोग एक पीड़ित और आरोपी के मामले को बेहतर तरीके से समझें। ये चीजें बदलाव लाने के लिए काफी हैं।'

डायलन फॉरो की अब शादी हो चुकी है और वह एक बच्चे की मां है। ‘सीबीएस दिस मॉर्निंग’को दिए इंटरव्यू में उसने कहा मेरे पिता मुझे हमेशा गलत तरीके से छुआ करते थे, उससे मुझे घुटन महसूस होता था। वह मेरे बिस्तर में आ जाया करते थे जब वह सिर्फ अंडरगारमेंट्स में होती थी।

इंटरव्यू में वह कहती हैं, 'पिता मुझसे पेट के बल लेट जाने के लिए कहते थे। वह इस दौरान मुझे भाई की टॉय ट्रेन से खेलने की सलाह देते थे। मैं जब उससे खेल रही होती थी, तब वह मेरा यौन शोषण करते थे।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed