फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   oakland teen claims 24 police officers paid her for sex

शारीरिक संबंध बनाने के लिए 24 पुलिस अफसरों ने किशोरी को दिए पैसे

Wed, 22 Jun 2016 05:10 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 22 Jun 2016 05:10 PM IST
विज्ञापन
oakland teen claims 24 police officers paid her for sex
- फोटो : firsttoknow

18 वर्षीय किशोरी ने सनसनीखेज खुलासा कर सबको हैरान कर दिया है। किशोरी ने मरकरी न्यूज अखबार से दावा किया है क‌ि 24 पुलिस अफसर शारीरिक संबंध बनाने के लिए उसे पैसे देते थे।

विज्ञापन


मामला अमेरिका के ऑकलैंड का है। किशोरी का यह दावा एक पुलिस अफसर की आत्महत्या के बाद सामने आया है। किशोरी से शारीरिक संबंध बनाने वाले पुलिस अध‌िकारियों में से एक ने हाल में आत्महत्या कर ली थी। आत्महत्या करने वाले अधिकारी ओ ब्रीन ने अपने सुसाइड नोट में इस बात का भी जिक्र किया था।
विज्ञापन


आत्महत्या की जांच कर रहे अधिकारियों ने खुलासा किया कि ओ ब्रीन ने अपने सुसाइड नोट में लिखा था कि उसके अलावा कई अधिकारी शारीरिक संबंध बनाने के लिए एक नाबालिग लड़की को पैसे देते हैं। इसके बाद किशोरी ने सामने आकर मीडिया में स्वीकार किया कि उसे पैसों के लिए 24 पुलिस वालों के सा‌‌थ सोना पड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उम्र कम होने पर आरोपी अफसरों ने दिया 'निक नेम,

oakland teen claims 24 police officers paid her for sex
प्रतीकात्मक तस्वीर

एक अंग्रेजी वेबसाइट के अनुसार, 24 पुलिस अधि‌कारियों के यौन शोषण की शिकार किशोरी ने बताया है कि कई पुलिस वालों को यह पता था कि वह नाबालिग है। क्योंकि उसे कुछ लोग जुव (जुवेनाइल का संक्षिप्त) कह कर बुलाते थे।

किशोरी गुएप (बदला हुआ नाम) ने बताया कि सभी अफसर पुलिस के पांच विभिन्न विभागों से हैं। हो सकता है कि ये अफसर एक दूसरे के करीबी हों।

पीड़िता गुएप ऑलैंड के प्रमुख पुलिस अफसर की पत्नी जुलिया से फेसबुक पर जुड़ी थी और उससे बातें भी किया करती थी। गुएप ने बताया कि जूलिया को इस बात की जानकारी थी कि वह कई पुलिस अधिकारियों के साथ डेटिंग कर रही है, लेकिन जूलिया ने कभी उसकी उम्र जानने की कोशिश नहीं की।

12 की उम्र से अपना शरीर बेचने लगी थी गुएप

oakland teen claims 24 police officers paid her for sex

गुएप ने बताय कि वह 12 साल की उम्र से ही रिचमंड शहर में अपना शरीर बेचने लगी थी। इसी बीच उसकी मुलाकात एक दलाल से हुई जिसने उसे पुलिस अफसरों तक पहुंचाया।

सबसे पहले उसकी मुलाकात ओ ब्रीन नाम के पुसिल अफसर से हुई। ब्रीन उसे दलाल के चंगुल से छुड़ाने के लिए कुछ दिन तक अपने घर में रखा। इसी दौरान गुएप के ब्रीन से संबंध बन गए।

इसके बाद गुएप धीरे-धीरे बाकी पुलिस अध‌िकारियों के संपर्क में आई और पैसे लेकर 24 पुलिस अधिकारियों से शारीरिक संबंध बनाने लगी। गुएप ने पुलिस पर आरोप लगाया कि वो अध‌िकारी उसके रक्षक ‌थे लेकिन उन्होंने उसका यौन शोषण किया।

यहां तक कि 80 साल के एक कैप्टन ने भी उससे शारीरिक संबंध बनाए। इसके लिए कैप्टन ने 250 डॉलर यानी करीब 17 हजार रुपए दिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed