छोटे कपड़े पहनने पर मां-बेटियों पर हुआ जानलेवा हमला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपनी तीन बेटियों के साथ एक रिसॉर्ट में छुट्टियां मना रही 46 वर्षीय महिला पर जान लेवा हमला हुआ। हमले का शिकार महिला की एक आठ साल की बेटी भी हुई है जो अस्पताल में अंतिम सांसे गिन रही है।
मामला दक्षिणी फ्रांस के ह्यूट्स एलेप्स इलाके का है। मिरर के अनुसार, आरोपी ने महिला और उसकी बेटियों पर छोटे और अंग झलकने वाले कपड़े पहनने के कारण हमला किया है।
आरोपी हमलावर ने चाकू से महिला और उसकी तीनों बेटियों को गोदकर मौके से भाग गया।
नाश्ता करने के दौरान किया हमला, गिरफ्तार
पुलिस ने आरोपी को गिफ्तार कर उसकी पहचार कर ली है। खबरों के अनुसार, आरोपी का नाम मोहम्मद बाउफरकौच है जो मोरक्को का रहने वाला है। कहा जा आरोपी ने महिला से हमला करने के दौरान बोला कि उन्होंने बहुत ही अंग प्रदर्शन करने वाले कपड़े पहने हैं।
हमले में घायल हुई महिला की बेटियां क्रमशः 14, 12 और आठ साल थी। बताया जा रहा है कि हमले में आठ वर्षीय बच्ची का फेफड़ा पंक्चर हो गया है ।
पुलिस ने अरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ कर ही है, लेकिन हमले का उद्येश्य अभी तक साफ नहीं हो पाया।