फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Mother beat her two-year-old son to punish her ex-husband

2 साल के बेटे को पीटकर वीडियो बनाती रही रूसी मां

Thu, 14 Apr 2016 06:38 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 14 Apr 2016 06:38 PM IST
सार

  • पति ने दिया तलाक को बच्चे की पर गुस्सा निकाल डाला
  • पति को सबक सिखाने के लिए 2 वर्षीय मासूम को पीटा
  • अपने ही बच्चे को पीटते हुए बेरहम मां ने बनाए वीडियो
  • इंटरनेट पर वीडियो वायरल होने पर पुलिस जांच में जुटी

विज्ञापन
Mother beat her two-year-old son to punish her ex-husband
2 साल के मासूम की बेरहमी से पिटाई की, वीडियो भी बनाया - फोटो : donday & dailymail

विस्तार

नटखट नादानियों-शरारतों के लिए तो बच्चे अक्सर मां के हाथों मार खाते हैं, लेकिए इस रूसी मां ने अपने दो साल के बेटे की बेरहमी से पिटाई इसलिए की, क्योंकि पति से इंतकाम लेना था। डेलीमेल की खबर के मुताबिक इंटरनेट पर वायरल एक वीडियो से सनसनी फैली है। मामला रूस के रोस्तो ऑन डॉन शहर का है। 

विज्ञापन


वीडियो में दिख रही तस्वीरों और लोकल मीडिया से मिली जानकारी के मुताबिक 2 वर्षीय सासा अपनी मां तातियाना से बेरहमी से पीटते हुए दिख रहा है। बच्चा चीखता-चिल्लाता है, लेकिन मां को मासूम की आहों पर जरा भी तरस नहीं आता, वो उसे पीटती जाती है और स्थानीय भाषा में पति को कोसती जाती है। आरोप है कि बच्चे की पिटाई का वीडियो आरोपा महिला ने ही बनाया है।
विज्ञापन


इंटरनेट पर बच्चे की पिटाई का वीडियो वायरल होने से पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और मामले की तह तक पहुंचने के लिए जांच शुरू कर दी।  स्थानीय मीडिया की मानें तो कुछ दिनों पहले आरोपी महिला के पति ने उसे तलाक दे दिया था। महिला उससे इस बात का बदला लेना चाहती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इंटरनेट पर वीडियो वायरल होने पर पुलिस जांच में जुटी

Mother beat her two-year-old son to punish her ex-husband
अपने ही बेेटे की गुनहगार बन गई मां! - फोटो : demo

महिला के करीबी ने दावा किया कि बच्चे की पिटाई के वीडियो को इंतकाम का जरिया बनाकर वो पति को ब्लैकमेल करने लगी, वो पति की बहन को वीडियो बनाकर भेजती रही।

डॉक्टरों की मानें तो पिटाई से सासा के शरीर पर खरोचें जरूर आई हैं, लेकिन ऐसी कोई चोट नहीं है जो हमेशा के लिए बनी रहे। लेकिन उसके घरवालों ने स्थानीय मीडिया को बताया कि वे इस बात के लिए आशंकित है कि कहीं बच्चे के दिमाग पर गहरा असर न पड़े।

सासा की चाची और दादी उसे अपने पास रखने के लिए दावा ठोंक रही हैं। वहीं रूसी पुलिस और अभियोजन पक्ष ने कहा है अभी मामले की जांच चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed