फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Missionary Sentenced To 40 Years For Sexual Assaulting Kenyan Orphans

ईश्वर की तालीम के नाम पर बच्चों से रेप करता था ये धर्मप्रचारक

Thu, 10 Mar 2016 06:11 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 10 Mar 2016 06:11 PM IST
सार

  • धर्मप्रचारक अनाथ बच्चों से करता रहा रेप, 40 साल के लिए गया अंदर
  • केन्या के नैरोबी में तीन बच्चियों और एक लड़के के साथ किया दुष्कर्म
  • अदालत में कहा कि सिर पर भूत सवार था, जो भी किया, उसी ने किया
  • अब जेल में कटेगी बाकी जिंदगी, बुढ़ापे तक के लिए गया सलाखों के पीछे

विज्ञापन
Missionary Sentenced To 40 Years For Sexual Assaulting Kenyan Orphans
धर्मप्रचारक ने अनाथ बच्चों से किया रेप - फोटो : LOGAN COUNTY SHERIFF'S OFFICE

विस्तार

किसी भी धर्म का प्रचारक जीवन और ईश्वर को जानने की तालीम देता है। वो निजी नहीं, बल्कि समाज के हित में ही जिंदगी गुजार देता है। तस्वीर में दिख रहा ये शख्स भी बतौर धर्म प्रचारक लोगों को ईश्वर की शिक्षाओं से वाकिफ कराता था। ये जीसस के बताए हुए रास्ते पर निकला था। सामने मिशन था अनाथ और बेसहारा बच्चों को दुख के दरिया से उबारकर उन्हें जिंदगी की मुख्यधारा में लाने का। लेकिन तालीम के नाम इस शख्स ने उन बच्चों को जो जख्म दिए वो शायद ताउम्र नासूर बने रहेंगे।

विज्ञापन


अमेरिका के ओकलाहामा के इस शख्स को अनाथ बच्चों से रेप करने की सजा मिली है। हफिंगटन पोस्ट की खबर के मुताबिक 21 वर्षीय मैथ्यु लेन डरहैम साल 2014 में अप्रैल से लेकर जून तक केन्या में अनाथ बच्चों को जिंदगी की सीख देने के लिए बतौर धर्म प्रचारक काम कर रहा था। डरहैम को अपेंडो चिल्ड्रन्स होम नाम की संस्था ने नियुक्त किया था। 
विज्ञापन


केन्या के नैरोबी में बिताए 33 दिनों के दौरान डरहैम ने धर्म प्रचार के नाम पर अनाथ बच्चों को अपनी हवस का शिकार बनाया। डरहैम ने 5, 9 और 15 साल की तीन लड़कियों से 8 दफा रेप किया। वहशत को महज लड़कियों के साथ ही अंजाम नहीं दिया। डरहैम की बदनीयती का शिकार 12 साल का लड़का भी बना, जिसके साथ दो दफा डरहैम ने यौन उत्पीड़न किया। इस दौरान जब बाकी साथी बाहर कहीं जाते थे तो डरहैम अपने नापाक मकसद को अंजाम देने कि लिए बच्चों की देखभाल करने के नाम पर उन्हीं के साथ ठहर जाता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

'मेरे सिर पर भूत सवार था, इसलिए जो भी किया उसी ने किया'

Missionary Sentenced To 40 Years For Sexual Assaulting Kenyan Orphans
'जो किया, वहीं ईश्वर की मर्जी थी' - फोटो : newsok.com

40 साल की कैद पाने वाले इस शख्स को अदालत ने 15 हजार 863 डॉलर यानी आज के करीब 10 लाख 63 हजार रुपए बतौर हर्जाना भरने का भी आदेश दिया है। हर्जाने की रकम पीड़ितों में बांटी जाएगी।   

इस बेहद सनसनीखेज मामले की जिरह में लगे वकील ने दलील दी कि डरहैम ने बच्चों का यौन शोषण तो किया ही, साथ उनके भरोसे का भी खून किया, जिससे उपजी मानसिक प्रताड़ना की भरपाई नहीं हो सकती। वकील के मुताबिक डरहैम की करतूत ने ऐसा माहौल तैयार कर दिया है जिससे अब उन लोगों पर भी शक की गुंजाइश बनी रहेगी जो अपना काम ईमानदारी से करते हैं।

सबसे चौकाने वाली बात ये भी है कि अदालत में सुनवाई के दौरान डरहैम से जब उसके गुनाहों के बारे में पूछा गया तो उसका जवाब सुनकर सब हैरान रह गए। जज के सामने दिए बयान में डरहैम ने कहा कि उसने वही किया जो ईश्वर मर्जी थी। डरहैम के मुताबिक उसके ऊपर ल्यूक नाम का भूत सवार था। इसलिए उसने जो किया उसे उसने नहीं, बल्कि ल्यूक ने किया। ल्यूक की वजह से ही उसने अपनी वासना से संघर्ष किया। 

डरहैम ने आगे कहा कि वो तो ईश्वर के बताए रास्ते पर था। इसलिए उसे जो सजा मिली है वो किसी इंसान का नहीं बल्कि ईश्वर का न्याय है। इसलिए वो ईश्वर के न्याय से नहीं डरता है। हालांकि इससे पहले ओकलाहामा के न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में डरहैम ने अपने गुनाह कबूले थे। फिलहाल गुनहगार सलाखों बूढ़ा होने तक सलाखों के पीछे है। वहीं अपेंडो चिल्ड्रन्स सेंटर की तरफ प्रतिक्रिया आना बाकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed