बच्चों के साथ दुष्कर्म कर खींचता था तस्वीरें, 235 साल की हुई सजा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका में दो बच्चों के साथ दुष्कर्म करने और उनकी अश्लील तस्वीरें खींचने के आरोप में एक शख्स को 235 साल की सजा सुनाई गई है। 40 साल के आरोपी जैसन कॉप को कोर्ट ने आदेश दिया है कि वह पीड़ित बच्चे को मुआवजा दे। वह पीड़ित बच्चे को मुआवजे के तौर पर 1000 डॉलर किश्तों में देगा।
जज ग्लेन सुदाबी ने कहा कि आवश्यक आजीवन कारावास की सजा उचित है क्योंकि कॉप के यौन अपराध दोहराने की हरकत समाज को कमजोर बनाती है।
6 दिन की बच्ची को भी नहीं छोड़ा
फोक्स न्यूज के अनुसार मई में सामने आए मामले में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल लिया है। खुलासे में यह भी सामने आया है कि कॉप ने कई और बच्चों को अपना शिकार बनाया था। चौंका देने वाली बात है कि आरोपी की लिस्ट में एक 6 दिन की बच्ची भी शामिल थी, जिसकी तस्वीरों को उसने शेयर भी किया था।
मामले की जांच में जुटी लीसा फ्लैचर का कहना है कि आरोपी की लंबी सजा उन दूसरे लोगों के लिए भी एक सीख का काम करेगी, जो इस घिनौने अपराध को अंजाम देने की सोचते हैं। आरोपी ने अपने गुनाह को रोते-रोते कबूला है और कहा कि मैं अपनी इस हरकत पर काफी शर्मिंदा हूं।
बच्चों को कहा कि इसमें उनका कोई दोष नहीं है, उम्मीद है वो मुझे माफ कर देंगे। साथ ही मैं अपने किए पर हर रात पछताता हूं।