फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   man killed 90 years old woman in US after watching the walking dead

सनक ऐसी कि जॉम्बी बनाने के लिए मार डाली 90 साल की महिला

Tue, 04 Oct 2016 10:36 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 04 Oct 2016 10:36 AM IST
विज्ञापन
 man killed 90 years old woman in US after watching the walking dead
महिला की हत्या करने वाला रिचर्ड जॉरडन तरवर - फोटो : craighead country sheriff's office

अमेरिका में एक सनकी शख्स ने 90 साल की महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या करने की वजह जो है वह बेहद अजीबो-गरीब है। डेली मेल की खबर के अनुसार आरोपी जॉम्बी वायरस के ऊपर बने सीरियल 'द वॉकिंग डेड' से प्रभावित था। सीरियल देखने की वजह से वह इस कदर सनकी हो गया कि उसने बुजुर्ग महिला को जॉम्बी बनाकर उसका खून कर दिया।

विज्ञापन


आरोपी की पहचान रिचर्ड जॉरडन तरवर के रूप में हुई है और उसने लविंद कॉउंस नाम की बुजुर्ग महिला को पहले गोली मारी और लाश को एक पार्किंग में छोड़ दिया। दरअसल, कॉउंस के परिजनों ने ही यह आरोप लगाया और कहा कि सीरियल को देखने की वजह रिचर्ड में सनक आ गई थी।

विज्ञापन

 man killed 90 years old woman in US after watching the walking dead

वह एक जॉम्बी से लड़ना भी चाहता था, क्योंकि कॉउंस की बेटी ने मां के घर से एक ब्लैक बैग भी बरामद किया, जिसमें जॉम्बी से लड़ने के लिए हथौड़े जैसे हथियार मौजूद थे। बताते चलें कि मामला जुलाई 2015 का है और रिचर्ड ने अपना गुनाह कबूल लिया है।

कॉउंस के परिजनों ने रिचर्ड पर कई और संदिग्ध आरोप लगाए हैं, जिसमें मर्डर, किडनैपिंग, और चोरी शामिल हैं, साथ ही उसके लिए सजा-ए-मौत की मांग की गई है। पुलिस के मुताबिक रिचर्ड ने कॉउंस का कत्ल 38-कैलीबर शॉटगन से किया और उसके बाद उसकी लाश को कार में ले जाकर कार में ही छोड़ दिया। पुलिस ने लाश को 9 दिन बाद बरामद किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed