सनकी युवक ने मोबाइल से बनाए महिलाओं के 300 अश्लील वीडियो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रिटेन की बर्मिंघम पुलिस ने एक ऐसे सनकी युवक को गिरफ्तार किया जो महिलाओं से छेड़छाड़ करते हुए उनका मोबाइल से वीडियो बनाता था।
आरोपी अब तक महिलाओं से छेड़छाड़ के करीब 300 वीडियो बना चुका है। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की तो पता चला कि वह मलिहाओं की स्कर्ट चुपके से ऊपर उठा देता था और फिर उनकी अश्लील वीडियो बना लेता था।
21 वर्षीय आरोपी बर्मिंघम के आसपास मौजूद मॉल्स और रास्तों से गुजर रही युवतियों और महिलाओं के दिन के उजाले में वीडियो बनाता था। लेकिन आरोपी की हरकत का खुलासा तब हुआ जब एक सिक्यूरिटी गार्ड ने उसे संदिग्ध गतिविधि में शामिल होने की आशंका हुई।
वीडियो बनाने के लिए घंटों करता था पीछा
क्रिस्टोफर हैरी नामके आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया है कि वह शॉपिंग मॉल के एक्सेलेटर में जा रही महिलाओं के पीछे लग जाता था और फिर अपने मोबाइल से अश्लील वीडियो बनाता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पिछले साल दिसंबर में मामला दर्ज किया था जिसे अब सजा सुनाई गई है।
आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह बेंच में बैठी युवतियों और रास्ते से गुजर रही महिलाओं के वीडियो बनाता था। रास्ते में चलते-चलते वह महिलाओं की स्कर्ट के नीचे हाथ लगाकर वीडियो बनाता था। कई बार तो वह वीडियो बनाने के चक्कर में घंटों तक महिलाओं का पीछा करता था।
पुलिस ने आरोपी के मोबाइल से तलाशी ली तो उसके पास से 300 वीडियो मिले। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया वह ऐसी हरकत किस वजह से करता था।