{"_id":"5a3d32ce4f1c1b502b8b6072","slug":"london-court-jailed-a-priest-for-18-years-in-child-molestation-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 साल तक किया बच्चों का यौन शोषण, ईसाई धर्मगुरु हो कोर्ट ने सुनाई 18 साल की सजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
10 साल तक किया बच्चों का यौन शोषण, ईसाई धर्मगुरु हो कोर्ट ने सुनाई 18 साल की सजा
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
Updated Fri, 22 Dec 2017 09:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चों का यौन शोषण करने के आरोप में एक ईसाई धर्मगुरु को 18 साल जेल की सजा सुनाई गई है। मामला ब्रिटेन के लंदन शहर का है, जहां एक ईसाई धर्मगुरु पर साल 2011 में बच्चों से यौन शोषण के आरोप लगे थे।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि वह साल 1970 से बच्चों के साथ ये घिनौनी हरकत कर रहा था। 1970-1980 तक उसने लगभग 19 वारदातों को अंजाम दिया। साल 2011 में मामला दर्ज होने और केस चलने पर आरोपी कोसोवो से फरार हो गया।
विज्ञापन
बता दें कि आरोपी शख्स एंड्रयू सोपर ने जिस वक्त ये घिनौना अपराध किया उस वक्त वह सेंट बेनेडिक्ट स्कूल का प्रिंसिपल था। लंदन की ओल्ड बेली सेंट्रल क्रिमिनल कोर्ट ने एंड्रयू को बीती 6 दिसंबर को इन सभी मामलों में दोषी करार दिया। जिसके बाद शुक्रवार को सजा सुनाई।
विज्ञापन
जज ने कहा कि आरोपी के रवैया से लोगों का विश्वास भंग हुआ है। केस के ट्रायल के दौरान पता चला कि वह बेवजह बच्चों को परेशान करता था, जिसमें मसलन उन्हें पीटना जाता था। वो भी मामूली सी बाते जैसे फुटबॉल को गलत तरीके से किक करना या फिर दूसरे जगह की सीढ़ियों का इस्तेमाल करना शामिल था। कोर्ट में एंड्रयू को मामले में आरोपी पाते हुए उसे 18 साल कैद की सजा सुनाई है।