फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   islamic state selling virgin girls on whatsapp

IS वॉट्सएप पर बेच रहा है 'वर्जिन' लड़कियां, लग रही है बोली

Wed, 06 Jul 2016 12:48 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 06 Jul 2016 12:48 PM IST
islamic state selling virgin girls on whatsapp

कुख्यात आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट अब मासूम लड़कियों का सौदा करने के लिए जो तरीके अपना रहा है वह हैरान करने वाले हैं। आईएस अब लड़कियों का सौदा वॉट्सएप और टेलीग्राम जैसे अप्लीकेशन पर कर रहा है। इसका खुलासा तब हुआ जब 12 साल की 'वर्जिन' लड़की का एक विज्ञापन सामने आया।



टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, विज्ञापन पर के तौर वॉट्सएप में दी गई 12 साल की लड़की की तस्वीर डाली गई और फिर आधार पर लोग बोली लगा रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस लड़की की अंतिम बोली 12 हजार पांच सौ डॉलर यानी करीब आठ लाख 44 हजार  रुपए की लगी है।


आईएस की ओर से इराक और सीरिया में लड़कियों और महिलाओं का सौदा होना तो आम बात है लेकिन लेकिन जिस तरह से लोग मासूम बच्चियों की भी बोली लगा रहे हैं वह हैरान करने वाला है।

विज्ञापन

कम उम्र लड़कियों की है ज्यादा डिमांड

islamic state selling virgin girls on whatsapp

समाचार एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस की ओर से जारी की गई रिपोर्ट में कहा गया है कि इराक और सीरिया के अल्पसंख्यक समुदाय यानी यहूदियों की जिन महिलाओं और बच्च‌ियों का कुछ समय पहले अपहरण किया गया था उन्हें सेक्स स्लेव बना लिया गया है।

इसी समुदाय की मासूम बच्च‌ियों की 'वर्जिन गर्ल' नाम से इंटरनेट के जरिए बोली लगवाई जा रही है। आतंकवादी महिलाओं और बच्च‌ियों को कैद कर उनका यौन शोषण कर रहे हैं। हालांकि आतंकियों के स्वघोषित इस्लामिक स्टेट इलाके में उनका प्रभाव कम होता जा रहा है। अमेरिकी और रूसी सेनाओं ने जिस तरह से आतंकियों पर हवाई हमले किए हैं उससे वह अब खात्मे की कगार पर पहुंच गए हैं।

वहां के सामाजिक कार्यकर्ताओं के अनुमान के मुताबिक आईएस के पास अभी भी करीब तीन हजार महिलाएं और लड़कियां कैद हैं। इन लड़कियों के मालिक(कैद रखने वाला) के फोन नंबर के साथ वॉट्सएप पर तस्वीर डाली जाती है और फिर लोगों को बोली लगाने के लिए कहा जाता है। कम उम्र यानी वर्जिन लड़कियों के लोग ज्यादा बोली लगाते हैं इससे माना जा रहा है कि आतंकियों में कम उम्र की लड़कियों की डिमांड ज्यादा है।

एक सामाजिक कार्यकर्ता और जर्मन इराक मदद संगठन के अध्यक्ष मिर्जा दनाई ने बताया है कि आईएस के चंगुल से बहुत सी महिलाओं को मुक्त कराया गया है लेकिन अब यह काम ज्यादा कठिन हो गया है।

एक लड़की को कई-कई बार बेचा जाता है

islamic state selling virgin girls on whatsapp

रिपोर्ट में एक लड़की लामिया की कहानी का हवाला देते हुए कहा गया है कि एक लड़की को कई-कई बार बेचा जाता है। नौ साल की लामिया को तो सामाजिक कार्यकर्ताओं ने छुड़ा लिया ‌था लेकिन उसकी बड़ी बहन अभी भी आईएस के चंगुल में है। लामिया सिंजर प्रांत के कोचो गांव की रहने वाली थी।

एक वॉट्सएप ग्रुप में 100 लोग तक होते हैं। इस ग्रुप का कोई एक शख्स कैद की हुई लड़की की तस्वीर डालकर उसकी कीमत लगाने के लिए कहता है इसके बाद लोग उसकी बोली लगाते हैं। अंतिम बोली लगने के बाद तीन हजार डॉलर से लेकर 15 हजार डॉलर तक में उसे बेच दिया जाता है।

कई बार तो लड़कियों को उनके हा‌थ बांधकर बाजार ले जाया जाता है। पशुओं की तरह उनका बाजार सजाया जाता है। कोई लड़की अगर भागने की कोशिश करती है तो उसके साथ वो बर्बरता की जाती है जिसे सुनकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाए।

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed