फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   girls coming in front of against mk hamidullah who used to blackmails girls for abuse

अफगानी जो 'रिक्की बहल' बन ठगता था युवतियों को, ऐसे बनाता था शिकार

Tue, 07 Feb 2017 05:07 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 07 Feb 2017 05:07 PM IST
विज्ञापन
girls coming in front of against mk hamidullah who used to blackmails girls for abuse
अफगानी ठग हमिदुल्लाह

अफगानी ठग के नाम से पहचाने जाने वाले युवक हमीदुल्लाह उर्फ एमके फहीम की गिरफ्तारी के बाद युवतियां उसके खिलाफ खुलकर सामने आ रही हैं। हमीदुल्लाह को अमेरिकी युवती को अपनी हवस का शिकार बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। हालांकि, उसके शोषण का शिकार हो चुकी कई युवतियों में उसका खौफ अब भी बना हुआ है।

विज्ञापन


युवतियां ठग के खिलाफ सोशल वेबसाइट पर कड़ा विरोध जाहिर कर रही है और उसे सख्त सजा देने की मांग कर रही हैं। हमीदुल्लाह ने अपने शातिर व्यवहार की वजह से कई लड़कियों को शिकार बनाया है। जानें कैसे वो लड़कियों को अपने जाल में फंसाया करता था...

विज्ञापन

फिल्म 'लेडीज वर्सेज रिकी बहल’ से चुराया आईडिया

girls coming in front of against mk hamidullah who used to blackmails girls for abuse

ये ठग अपनी खूबसूरती का फायदा उठाकर लड़कियों और महिलाओं को अपने जाल में फंसाया करता और फिर उनसे मोटी रकम चोरी करके फरार हो जाता था। बताया जा रहा है कि उसने रणवीर सिंह की फिल्म 'लेडीज वर्सेज रिकी बहल’ से ये आईडिया चुराया था। जिसके आधार पर उसने कई चोरियों को अंजाम दिया।

एक युवती ने वेबसाइट पर बताया कि हमीदुल्लाह के निशाने पर ज्यादातर अफगान की युवतियां रहती हैं। उन्हें फंसाने के लिए वो धर्म, इमोशन और हर तरह का आईडिया का इस्तेमाल करता था।

एक युवती ने बताया कि ये ठग पैसे वाली लड़कियों को अपने निशाने पर रखता था। इसलिए ज्यादातर ये नाइट क्लब जाता था और वहां अपने शिकार को चुनता था। इस दौरान वो थोड़े पैसे खर्च करके उनका विश्वास जीत लेता था और कुछ समय बाद उन्हें लूट कर फरार हो जाता था।

सिक्युरिटी के लिए रखता था निजी तस्वीरें

girls coming in front of against mk hamidullah who used to blackmails girls for abuse

अपनी सिक्युरिटी के लिए ये लड़कियों की निजी तस्वीरें रख लेता था ताकि कोई उसके खिलाफ आवाज न उठा सके। फिर ब्लैकमेलिंग की वजह से युवतियां उसके खिलाफ आवाज नहीं उठाती थी और जिन्होंने उठाने की कोशिश की उन्हें कथित तौर पर शर्मसार होना पड़ा था। बताया जाता है कि हमीदुल्लाह ने उनकी निजी तस्वीरों वायरल कर दिया था।

उसके खिलाफ एक वेबसाइट बनाई जिसका नाम हू-स्कैम्ड-यू रखा गया। इसके जरिए युवतियों का आगाह किया जाता है कि वो गलतi से भी हमीदुल्लाह के लिंक में न आए। एक युवती ने वेबसाइट पर उसकी फोटो और दस्तावेज पोस्ट किए।

जिसमें उसने बताया कि ये शख्स कुछ नामों के जरिए आपके नजदीक आ सकता है। फिर अपने जाल में फंसाकर ब्लैकमेल कर सकता है। युवती ने हमीदुल्लाह के तरीके का जिक्र इस वेबसाइट पर किया।

विज्ञापन

पढ़ी-लिखी होने के बावजूद विरोध नहीं कर पाती थी युवतियां

girls coming in front of against mk hamidullah who used to blackmails girls for abuse

पहले तो ठग की इस जानकारी को गंभीरता से नहीं लिया गया, लेकिन दिल्ली पुलिस से गिरफ्तार होने के बाद वेबसाइट्स पर कमेंट्स आने लगे हैं। इनमें कई युवतियों ने अपना दर्द बयां किया है। युवतियों ने खुशी जाहिर करते हुए इसे एक बड़ा कदम बताया है।

हैरानी की बात है कि इस ठग का खौफ इस कदर फैला हुआ था कि युवतियां पढ़ी-लिखी होने के बाद भी उसका विरोध नहीं कर पाती थी, जिसकी वजह ठग का ब्लैकमेल करना था। अब इस ठग के खिलाफ सबूत इक्ट्ठा करने की हर कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed