{"_id":"5c0e02d0bdec2241b5203d3b","slug":"florida-man-sentenced-3-year-jail-term-for-secretly-record-obscene-videos-of-man","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडल्ट साइट के लिए रिकॉर्ड करता था पुरुषों का अश्लील वीडियो, हुई जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एडल्ट साइट के लिए रिकॉर्ड करता था पुरुषों का अश्लील वीडियो, हुई जेल
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 10 Dec 2018 11:38 AM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : pexels.com
फ्लोरिडा के रहने वाले एक व्यक्ति को तीन साल की जेल की सजा हुई है। वह गुप्त रूप से अश्लील वीडियो रिकॉर्ड करता था और एडल्ट साइट पर डालता था। वह खुद की वेबसाइट चला रहा था। दोषी का नाम ब्रायन डेनेउमोस्टियर (34) है। उसे मियामी की अदालत ने सजा सुनाई है।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
न्याय विभाग का कहना है कि अन्य पुरुषों से संबंध बनाते वक्त वह वीडियो और ऑडियो रिकॉर्ड करता था। फिर इन्हें वह शेयर भी करता था। कई मामलों में तो ये भी पाया गया है कि ब्रायन ने खुद महिलाओं वाले कपड़े पहकर वीडियो बनाए हैं। यह बात मियामी की हेराल्ड रिपोर्ट में कही गई है।
मूल रूप से पेरु के रहने वाले ब्रायन का कहना है कि उसने 150 पुरुषों के साथ शारीरिक संबंध बनाए हैं। इनमें से करीब 80 पुरुषों को तो पता ही नहीं था कि उनकी रिकॉर्डिंग की जा रही है। पीड़ितों में 16 साल के लड़के भी शामिल हैं।
ब्रायन विदेशों की थर्ड पार्टी को वीडियो बेचा करता था। रिपोर्ट में कहा गया है कि वीडियो में दिखने वाले पुरुष इस काम से सहमत दिखाई नहीं दे रहे थे। उनकी आंखों पर पट्टियां बांधी जाती थीं। ताकि उन्हें पता न चल सके कि उनकी रिकॉर्डिंग हो रही है। ब्रायन सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहता था ताकि कई लोगों तक वीडियो पहुंचा सके। साथ ही ऐसे अश्लील वीडियो बनाने वाले लोगों से संपर्क भी स्थापित कर सके।
न्याया विभाग के अनुसार ब्रायन इस काम के लिए विज्ञापन भी निकालता था। जिसमें वह कहता था कि एक पुरुष को पुरुष की, एक समलैंगिक को पुरुष की और एक महिला को पुरुष की आवश्यकता है। साथ ही दोषी को तीन साल की सजा ले पहले निगरानीशुदा पैरोल पूरी करने को कहा गया है।