पानी पीने के लिए घर बुलाकर फेसबुक कर्मचारी ने किया युवती का रेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी शहर कैलिफोर्निया में फेसबुक के एक कर्मचारी को महिला दोस्त से चाकू दिखाकर बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। मंगलवार को आरोपी के बलात्कार के आरोप में जेल भेज दिया गया।
डेली मेल के अनुसार, 20 वर्षीय युवती ने पिछले महीने पुलिस को घटना के बारे में शिकायत दी थी जिसके बाद पुलिस ने आरोपी उसके घर से गिरफ्तार कर लिया था।
पीड़िता ने पुलिस को बताया था कि वह आरोपी यू झाऊ के साथ 24 जून को डिनर पर गई थी। उसकी कार में आरोपी भी बैठा था जिसे खाना खाकर लौटने के बाद उसने उसके घर में ड्रॉप किया। उसने झाऊ से कहा कि उसे काफी थकावट महसूस हो रही है तो उसने अपने घर में पानी पीकर थोड़ी देर आराम करने के लिए कहा।
कई घंटे तक पीड़िता को घर में रखा कैद
पीड़िता जब पानी पीने के लिए अंदर गई तो आरोपी ने चाकू की नोक पर लेकर बलात्कार किया। उसने घंटों तक उसे चाकू दिखाकर अपने घर से निकलने नहीं दिया।
किसी तरह से वह कई घंटों की कोशिश के बाद घर के पीछे के रास्ते से निकल पाई। घर से निकलते ही उसने अपनी कार भगाकर किसी प्रकार से घर पहुंची।
आरोपी युवक चीन का रहने वाला है जो फेसबुक में काम करता है जो कोलंबिया यूनिवर्सिटी न्यूयार्क में पढ़ाई करने के बाद यहीं नौकरी कर रहा था।
खबर के अनुसार, आरोपी को अदालत में पेश किया गया जहां उसे पांच लाख डॉलर में जमानत दे दी गई।